Varanasi: राजघाट पुल पर किन्नरों और फौजी में मारपीट, जमकर हंगामा, थाने में सुलह समझौता
वाराणसी के राजघाट पुल पर शुक्रवार को ऑटो सवार फौजी और किन्नरों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान आदमपुर पुलिस ने फौजी और किन्नरों को लेकर थाने पहुंची। आरोप है कि यहां किन्नरों ने हंगामा किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के राजघाट पुल पर शुक्रवार को ऑटो सवार फौजी और किन्नरों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान आदमपुर पुलिस ने फौजी और किन्नरों को लेकर थाने पहुंची। आरोप है कि यहां किन्नरों ने हंगामा किया। किन्नरों का आरोप रहा कि ऑटो में सवार फौजी ने छेड़छाड़ किया। विरोध करने पर मारपीट करने लगा। इंस्पेक्टर अजीत वर्मा ने किसी प्रकार दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया।
अधिवक्ता समेत दो के खिलाफ लूट और छेड़खानी का मुकदमा
घर में घुसकर मारपीट, लूट और छेड़खानी मामले में अधिवक्ता अनूप सिंह, पिंटू केशरी समेत अज्ञात के खिलाफ शुक्रवार की शाम शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। शिवपुर थाना अंतर्गत सती अपार्टमेंट की रहने वाली महिला के अनुसार दस जनवरी को पति घर पर नहीं थे। उस समय अनूप सिंह, पिंटू केशरी और पांच से छह की संख्या में आए अज्ञात हमलावरों ने छेड़खानी शुरू कर दी।
इस बीच शोर मचाने पर भतीजे और पति भी पहुंच गए। आरोपियों ने उन्हें मारा पीटा और गले से मंगलसूत्र भी छीन लिया। धमकी दी कि हम अधिवक्ता हैं। तहरीर दी तो जान से मरवा देंगे। शिवपुर थाना प्रभारी बैद्यनाथ सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
पति समेत छह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
विवाहिता ने पति समेत छह लोगोंके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज कर मिर्जामुराद पुलिस मामले की जांच कर रही है। भदोही गोपीगंज के भवानीपुर निवासी विवाहिता सरस्वती देवी का आरोप है कि पति नीरज समेत अन्य दहेज में चार पहिया और 50 हजार नगदी की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हैं। हफ्ते भर पूर्व परिजनों ने पिटाई करके घर से निकाल दिया।
पांच बदमाशों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज
शिवपुर थाने में पांच बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी बैद्यनाथ सिंह के अनुसार चांदमारी शिवनगर कॉलोनी निवासी आदित्य सिंह उर्फ रंजीत सिंह, बलिया के हल्दी बेलहरी निवासी नीरज सिंह, गाजीपुर बहरियाबाद जुरहट का रहने वाला हिमांशु सिंह चौहान, मिर्जापुर अदलहाट बिसौरा निवासी प्रदीप पटेल और शिवपुर भोजूबीर निवासी जूली उर्फ नौशाद के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया