फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fight between transgenders and army man on Rajghat bridge varanasi police

Varanasi: राजघाट पुल पर किन्नरों और फौजी में मारपीट, जमकर हंगामा, थाने में सुलह समझौता

Fri, 20 Jan 2023 08:53 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 20 Jan 2023 08:53 PM IST
सार

वाराणसी के राजघाट पुल पर शुक्रवार को ऑटो सवार फौजी और किन्नरों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान आदमपुर पुलिस ने फौजी और किन्नरों को लेकर थाने पहुंची। आरोप है कि यहां किन्नरों ने हंगामा किया।

विज्ञापन
Fight between transgenders and army man on Rajghat bridge varanasi  police
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

वाराणसी के राजघाट पुल पर शुक्रवार को ऑटो सवार फौजी और किन्नरों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान आदमपुर पुलिस ने फौजी और किन्नरों को लेकर थाने पहुंची। आरोप है कि यहां किन्नरों ने हंगामा किया। किन्नरों का आरोप रहा कि ऑटो में सवार फौजी ने छेड़छाड़ किया। विरोध करने पर मारपीट करने लगा। इंस्पेक्टर अजीत वर्मा ने किसी प्रकार दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। 

विज्ञापन

 
अधिवक्ता समेत दो के खिलाफ लूट और छेड़खानी का मुकदमा 
घर में घुसकर मारपीट, लूट और छेड़खानी मामले में अधिवक्ता अनूप सिंह, पिंटू केशरी समेत अज्ञात के  खिलाफ शुक्रवार की शाम शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।   शिवपुर थाना अंतर्गत सती अपार्टमेंट की रहने वाली महिला के अनुसार दस जनवरी को पति घर पर नहीं थे। उस समय अनूप सिंह, पिंटू केशरी और पांच से छह की संख्या में आए अज्ञात हमलावरों ने छेड़खानी शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस बीच शोर मचाने पर भतीजे और पति भी पहुंच गए। आरोपियों ने उन्हें मारा पीटा और गले से मंगलसूत्र भी छीन लिया। धमकी दी कि हम अधिवक्ता हैं। तहरीर दी तो जान से मरवा देंगे। शिवपुर थाना प्रभारी बैद्यनाथ सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पति समेत छह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

विवाहिता ने पति समेत छह लोगोंके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया।  मुकदमा दर्ज कर मिर्जामुराद पुलिस मामले की जांच कर रही है। भदोही गोपीगंज के भवानीपुर निवासी विवाहिता सरस्वती देवी का आरोप है कि पति नीरज समेत अन्य दहेज में चार पहिया और 50 हजार नगदी की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हैं। हफ्ते भर पूर्व परिजनों ने पिटाई करके घर से निकाल दिया। 

पांच बदमाशों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज
शिवपुर थाने में पांच बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी बैद्यनाथ सिंह के अनुसार चांदमारी शिवनगर कॉलोनी निवासी आदित्य सिंह उर्फ रंजीत सिंह, बलिया के हल्दी बेलहरी निवासी नीरज सिंह, गाजीपुर बहरियाबाद जुरहट का रहने वाला हिमांशु सिंह चौहान, मिर्जापुर अदलहाट बिसौरा निवासी प्रदीप पटेल और शिवपुर भोजूबीर निवासी जूली उर्फ नौशाद के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed