{"_id":"6481c6d66e9528aaa80d2968","slug":"fight-and-ruckus-at-assi-ghat-varanasi-boatmen-beat-up-tourists-video-viral-2023-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: अस्सी घाट पर मारपीट और हंगामा, नाविकों ने पर्यटकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, Video वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: अस्सी घाट पर मारपीट और हंगामा, नाविकों ने पर्यटकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, Video वायरल
Thu, 08 Jun 2023 05:47 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 08 Jun 2023 05:47 PM IST
सार
वाराणसी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक अस्सी घाट पर मारपीट और हंगामे की सनसनीखेज घटना सामने आई है। स्थानीय नाविकों ने लाठी और डंडे से तीन युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटना का वीडियो वायरल है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी का अस्सी घाट गुरुवार दोपहर एक बार फिर से अराजकता का अखाड़ा बना। गंगा स्नान के दौरान नाव पर चढ़ने को लेकर हुए विवाद के बाद नाविकों ने लाठी और डंडे से तीन युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कुछ लोगों ने बीचबचाव की कोशिश की लेकिन नाविकों का रौद्र रूप देखकर पीछे हट गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन हमलावर फरार हो गए थे। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
गुरुवार दोपहर तीन युवक अस्सी घाट पर गंगा स्नान कर रहे थे। स्नान के दौरान एक युवक नाव पर चढ़कर गंगा में छलांग लगा दी। इस बात से नाराज नाविक युवकों को अपशब्द बोलने लगा। युवकों ने विरोध किया तो नाविक उनसे उलझ गए और हाथापाई शुरू हो गई। इसपर वहां मौजूद अन्य नाविक भी नाविकों के साथ हो लिए और लाठी-डंडे से लैस होकर युवकों पर टूट पड़े।
विज्ञापन
तीनों युवक अपनी जान बचाने की गुहार लगाते हुए भागने लगे। नाविकों ने 10 मिनट तक दौड़ा-दौड़ा कर तीनों को पीट कर घायल कर दिया। घटना के दौरान अस्सी घाट पर ड्यूटी के दौरान पर्यटक पुलिस और पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल युवकों का नाम पता नोट कर उनको कार्रवाई करने का आश्वासन देकर वापस कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: ऐसी गलती ना करें; इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर किशोरी से मांगीं निजी तस्वीरें, ब्लैकमेल कर ऐंठे दो लाख रुपये
Trending Videos
स्थानीय लोगों का कहना है कि नाविक और घाट किनारे दुकान लगाने वाले लोग आए दिन पर्यटकों के साथ मारपीट- दुर्व्यवहार करते रहते हैं। पुलिसकर्मी घाट किनारे नहीं रहते हैं। घाट पर मौजूद पर्यटकों ने इस पूरे मामले पर नाराजगी जताई। पुलिस वायरल वीडियो से नाविकों की तलाश में जुट गई है।