कोरोना से जंग: वाराणसी में फ्रंटलाइन वर्कर्स और बुजुर्गों को आज से लगेगी प्रीकॉशनरी डोज, 511 केंद्रों पर होगा टीकाकरण
कोरोना वायरस बचाव के लिए हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और बीमारी से ग्रसित 60 साल से ऊपर वाले बुजुर्गों को आज से टीका की प्रीकॉशनरी डोज दी जाएगी। इसकी सारी तैयारियां स्वास्थ्य प्रशासन की ओर से कर ली गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस बचाव के लिए हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और बीमारी से ग्रसित 60 साल से ऊपर वाले बुजुर्गों को आज से टीका की प्रीकॉशनरी डोज दी जाएगी। इसकी सारी तैयारियां स्वास्थ्य प्रशासन की ओर से कर ली गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
खास बात यह है कि दूसरी डोज के नौ महीने बाद ही प्रीकॉशनरी डोज लगवाई जा सकेगी। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि सोमवार को टीकाकरण के लिए शहरी, ग्रामीण इलाकों में 511 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 270 स्कूलों में भी टीका लगाया जाएगा। यहां कोविन पोर्टल पर स्लॉट बुक करने के साथ ही ऑन द स्पॉट भी टीका लगवाया जा सकता है।
यह जानना है जरूरी
- - प्रीकॉशनरी डोज में वही वैक्सीन (कोवैक्सीन/ कोविशील्ड) लगाई जाएगी, जिसकी दो डोज पहले लग चुकी है।
- - हेल्थ केयर व फ्रंटलाइन वर्कर और 60 वर्ष से ऊपर के पूर्व से गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति सीधे केंद्र पर जाकर टीका लगवा सकेंगे।
- - जिन्होंने हेल्थ केयर/फ्रंटलाइन वर्करों में पंजीकरण नहीं कराया है और उनकी ड्यूटी चुनाव में लगी है अथवा लगाई जा सकती हैं उन्हें टीकाकरण कराते समय अपने विभाग का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
- - बीमारी से ग्रसित लोगाें को टीकाकरण के लिए चिकित्सक की ओर से संस्तुति मिलने की जानकारी देनी होगी।
नोडल अधिकारियों पर किशोरों के टीकाकरण की जिम्मेदारी
जिले में 15 से 18 साल तक के किशोरों का शत प्रतिशत टीकाकरण किए जाने के लिए सात दिन का समय निर्धारित किया गया है। इसकी जिम्मेदारी नोडल अधिकारियों को दी गई है। इसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ ही शिक्षा विभाग, पुलिस, जिला प्रशासन सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को शामिल किया गया है।
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि जिले में करीब 257879 किशोर हैं, जिनको टीका लगाया जाना है। हर 10 विद्यालय पर जिला विद्यालय निरीक्षक के स्तर से समन्वय एवं पर्यवेक्षण के लिए नोडल अधिकारी बनाया जाएगा।
पढ़ेंः कोरोना को लेकर वाराणसी में बढ़ी पांबदियां: सार्वजनिक स्थलों और गंगा घाटों पर शाम 4 बजे के बाद रोक, जानें क्या बंद और क्या खुला रहेगा
टीबी मरीजों को निशुल्क मुहैया कराई गई दवा
संकल्प संस्था की ओर से चलाए जा रहे क्षय मुक्त काशी-निरोगी काशी अभियान के तहत रविवार को मलदहिया स्थित निजी क्लीनिक में परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. हर्षित जैन व डॉ. आंचल अग्रवाल ने रोगियों की जांच कर उनको दवाइयां प्रदान की। इस दौरान अनिल कुमार जैन, डॉ. अश्वनी कुमार जैन आदि मौजूद रहे।
पढ़ेंः वाराणसी में कोरोना का कहर: 20 बच्चों, 150 महिलाओं समेत मिले 375 नए कोविड पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 1378