वाराणसी में कोरोना का कहर: 150 महिलाओं समेत मिले 375 नए कोविड पॉजिटिव, आज से बढ़ी पाबंदियां
वाराणसी में कोरोना के मामलों में जबर्दस्त उछाल देखने को मिल रही है। रविवार को 150 महिलाओं समेत 375 नए मामले सामने आए हैं। यह लगातार दूसरा दिन है जब वाराणसी में कोरोना संक्रमण के 350 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को 375 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 1378 पहुंच गई हैं। रविवार को संक्रमित होने वालों में 18 साल से कम उम्र वाले 20 बच्चे और 150 महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा होम आइसोलेशन में रहने वाले आठ लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया है।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के मुकाबले तीसरी लहर में केवल बड़े, बुजुर्ग ही नहीं बल्कि महिलाएं और बच्चे भी संक्रमण की जद में आ रहे हैं। ऐसे में इनकी सेहत पर विशेष ध्यान देने की सलाह चिकित्सक दे रहे हैं। ताजा स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है।
पढ़ेंः वाराणसी में बढ़ी पांबदियां: सार्वजनिक स्थल और गंगा घाटों पर शाम 4 बजे के बाद रोक, जानें क्या बंद और क्या खुला रहेगा
बरेका में 20 से अधिक कर्मचारी संक्रमित
रविवार को बीएचयू समेत अन्य जगहों पर 10 से अधिक चिकित्सकों और बरेका में 20 से अधिक कर्मचारियों की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। अन्नपूर्णानगर कालोनी सिगरा, लंका, पहड़िया, जंसा, दारानगर, शास्त्री अस्पताल रामनगर, शिवपुर, बाबतपुर, बीएचयू, अमरा बाइपास, ट्रॉमा सेेंटर बीएचयू, बीएलडल्यू, रविंद्रपुरी कॉलोनी, रामनगर, बिरदोपुर, रमना, एसआरके हॉस्टल बीएचयू, वीडीए कालोनी लमही, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, शिवपुर, सारनाथ आदि जगहों पर संक्रमित मरीज मिले हैं।
तीसरी लहर में मिले 1674 मरीज, 296 स्वस्थ
कोरोना की तीसरी लहर में एक दिसंबर से नौ जनवरी तक अब तक 1674 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार एक दिसंबर से ही तीसरी लहर आ गई है। ऐसे में एक दिसंबर से नौ जनवरी तक मिले कुल 1674 मरीजों में 296 के होमआईसोलेशन में स्वस्थ घोषित होने के बाद अब 1378 एक्टिव मरीज हैं।
तीसरी लहर में ऐसे बढ़ रहा कोरोना का ग्राफ
- 09 जनवरी 375 मरीज
- 08 जनवरी 390 मरीज
- 07 जनवरी 210 मरीज
- 06 जनवरी 174 मरीज
- 05 जनवरी 120 मरीज
- 04 जनवरी 45 मरीज
- 03 जनवरी 28 मरीज
- 02 जनवरी 14 मरीज
- 01 जनवरी 21 मरीज
कैंट रेलवे स्टेशन पर मिले पांच संक्रमित
कैंट रेलवे स्टेशन पर कोरोना जांच की रफ्तार बढ़ा दी गई है। जिसमें एंटीजन के साथ आरटीपीसीआर जांच भी किया जा रहा है। रविवार की शाम 5.40 बजे तक रेलवे स्टेशन पर कुल 245 लोगों की जांच की गई हैं, इसमें एंटिजन टेस्ट में पांच कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इन सभी का आरअीपीसीआर सेंपल बीएचयू लैब भेज दिया गया।
कोरोना के बढ़ते मामले के प्रति जागरूकता में जुटा नगर निगम
कोरोना के बढ़ते मामले के प्रति जागरूक करने में नगर निगम जुट गया है। इसे देखते हुए स्टीकर लगाए जा रहे हैं। अपर नगर आयुक्त दुष्यंत मौर्या ने बताया कि जहां कोरोना के मरीज पाए जा रहे हैं। उनकी सूची स्वास्थ्य विभाग की ओर से भेजी जा रही है। इसीआधार पर मरीज के घर पर स्टीकर लगाकर लोगों को सचेत किया जा रहा है।
मरीज के घर के आसपास के इलाके में सैनिटाइजेशन का काम कराया जा रहा है। अधिक से अधिक मास्क का इस्तेमाल करने, हाथों को धोने और सैनिटाइज करने के लिए निगरानी समितियों को कहा गया है। उन्हें मेडिसिन किट भी मुहैया कराई गई है।