फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   festival

महालक्ष्मी की आराधना कर गंगा में प्रवाहित किया प्रसाद

Fri, 11 Sep 2020 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
festival
वाराणसी। सिंधी समाज में 16 दिनों से मनाया जा रहा सगड़ा पर्व बृहस्पतिवार को महालक्ष्मी की आराधना के साथ संपन्न हो गया। पर्व के आखिरी दिन महिलाओं ने मिट्टी से घोड़ा बनाकर उस पर राजा को बैठाया। जिसके बाद उस पर मीठी टिक्की, सतपुड़ा, आटे का हलवा व चावल का भोग लगाया गया। 16 दिनों तक बाजू में बांधे गए 16 घाटों वाले सगड़ा को अर्पित कर उसके सामने आटे के दिए में चार मुखी दीपक जलाकर आरती की गई। जिसके बाद महालक्ष्मी की पूजा कर उनकी कथा सुनी गई। पूजा के आखिर में भगवान को चढ़ाए गए प्रसाद को पोखरे व गंगा जी में प्रवाहित किया गया।
विज्ञापन

सुख समृद्धि के साथ कोरोना मुक्ति की प्रार्थना
महालक्ष्मी सुख व समृद्धि की देवी हैं। उनकी पूजा से घर में हमेशा खुशहाली बनी रहती है। इस साल पूरा देश वैश्विक महामारी के संकट से जूझ रहा है। ऐसे में महालक्ष्मी से सुख समृद्धि के साथ कोरोना से मुक्ति की भी प्रार्थना की गई।- वर्षा लालवानी, अमर नगर कॉलोनी
विज्ञापन

परिवार के साथ हुई महालक्ष्मी की आराधना
16 दिनों से चली आ रही महालक्ष्मी की आराधना बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई। सुबह स्नान, ध्यान के बाद व्रत का संकल्प लिया और मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा अर्चना की। मां को मीठी रोटी, सतपुड़ा का भोग लगाया और फिर पूजा आरती कर कथा सुनी।- ज्ञानी पद्धवानी, सोनिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed