फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Father forcefully sexual exploitation of daughter for money

कलयुगी पिता की करतूतः चंद पैसों के खातिर बेटी का कराता रहा यौन शोषण

Tue, 29 Aug 2017 02:25 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 29 Aug 2017 02:25 PM IST
विज्ञापन
Father forcefully sexual exploitation of daughter for money
मंडी समिति की एक महिला कर्मचारी ने लगाया सनसनीखेज आरोप - फोटो : demo
ऐसा कम ही सुनने को मिलता है कि कोई बाप कुछ पैसों की खातिर अपनी बेटी को किसी के हवस के आगे पेश कर दे, लेकिन भदोही जिले में यह सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह मामला है भदोही जिले के सरकारी विभाग का।
विज्ञापन


यहां  मंडी समिति की एक महिला कर्मचारी ने समिति के एक अधिकारी पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। चौंकाने वाली बात यह है कि स्थायी नियुक्ति की खातिर युवती को ऐसा करने के लिए उसका पिता ही दबाव बनाता था।
विज्ञापन


आरोप है कि इसके एवज में अधिकारी उसके पिता को 20 हजार रुपये महीने और गृहस्थी का सामान मुहैया कराता था। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री के पास पहुंचने के बाद विशेष सचिव शासन ने जिलाधिकारी को मामले की जांच करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है पूरा मामला

Father forcefully sexual exploitation of daughter for money
प्रतीकात्मक तस्वीर
मंडी समिति की एक कर्मचारी के हवाले से गत 26 जुलाई को मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि मेरे पिता रिटायर्ड कर्मचारी हैं। मेरी नियुक्ति को स्थायी बनाने के लिए पिता ने मेरे ऊपर दबाव बनाकर मंडी के एक अधिकारी से अवैध संबंध बनवा दिए।

वह हमेशा बनारस के किसी न किसी होटल में बुलाकर मेरा यौन शोषण करता था। युवती ने उक्त अफसर और अपने पिता के कृत्यों से मुक्ति दिलाने की मांग की है। इस आशय का पत्र मिलने के बाद विशेष सचिव शासन डॉ. अशोक चंद्र ने जिलाधिकारी भदोही को पत्र भेजकर 15 दिन में मामले की जांच कराकर रिपोर्ट मांगी है।

उधर, मंडी समिति के अधिकारी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया। कहा कि हमारे कार्यालय की कर्मचारी के नाम से मेरे किसी विरोधी ने शासन को पत्र भेजकर शिकायत कर दी है।

मामले में जिलाधिकारी विशाख जी ने कहा कि शासन का पत्र अब तक मिला नहीं है, लेकिन अगर ऐसा है तो मामला काफी गंभीर है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed