फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Farmer's son makes foot operated sanitizer dispenser machine, will sanitize without putting hands

किसान के बेटे ने बनाई फुट ऑपरेटेड सैनिटाइजर डिस्पेंशल मशीन, बिना हाथ लगाए ही कर देगी सैनिटाइज

Fri, 03 Jul 2020 11:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 03 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Farmer's son makes foot operated sanitizer dispenser machine, will sanitize without putting hands
फुट ऑपरेटेड मशीन से हांथ को सैनिटाइज करता शख्स। - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना काल मे जहां सोशल डिस्टेंसिंग भी जरूरी है तो वहीं सैनिटाइजेशन पर भी जोर है। ऐसे में बिना छुए सैनिटाइज करने को लेकर तरह-तरह के प्रयोग हो रहे हैं।  कुछ ऐसा ही प्रयोग मिर्जापुर जिले के भदावल गांव निवासी एक किसान के पुत्र तुषार पटेल ने कर दिखाया। 

विज्ञापन


कोरोना महामारी से बचने के लिए एक ऐसी मशीन बनाई है जो बिना हाथ लगाए ही सैनिटाइज कर देगी। इसमें खर्च भी मात्र पांच सौ रुपये का आया है। तुषार ने स्वनिर्मित उपकरण को फुट आपरेटेड हैंड फ्री सैनिटाइजर डिस्पेंशल मशीन नाम दिया है। इस मशीन की विशेषता यह है कि बिना हाथ का प्रयोग किए पैर से ही मशीन को पुश करने पर सैनिटाइजर बाहर आ जाता है। 

विज्ञापन

बाहर से घर आने पर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इस उपकरण को स्कूल, सिनेमा हाल, माल सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगाकर कोरोना संक्रमण पर सरलता से लगाम लगाई जा सकती है। इंटरनेशनल हिदू स्कूल नगवां जनपद वाराणसी में साइंस ग्रुप से कक्षा नौ में पढ़ने वाले तुषार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा युवा वैज्ञानिकों को प्रेरित करने की अपील पर कुछ नया उपकरण बनाने की मन में ठान लिया था।  

22 जून से उपकरण बनाना शुरू किया और एक सप्ताह में इसे तैयार कर दिया। उपकरण बनाने के बाद इसका एक ट्रायल कर घर से बाहर लगा दिया और बाहर से घर आने या घर के लोगों को सैनिटाइज करके ही घर में प्रवेश दिया जाता है। इस उपकरण को बनाने में पांच सौ रुपये की लागत आई है। पिता सुदेश सिंह व माता मुन्नी देवी ने हर्ष जताते हुए बेटे के इस प्रयोग पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उनका बेटा वैज्ञानिक बनना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed