फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fake saffron bearers are a threat to Sanatan Dharma: Shankaracharya

नकली भगवाधारियों से सनातन धर्म को खतरा : शंकराचार्य

Fri, 13 Oct 2023 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Fake saffron bearers are a threat to Sanatan Dharma: Shankaracharya
ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि सनातन धर्म को देश में घूम रहे स्वयंभू शंकराचार्यों से उतना खतरा नहीं है जितना की नकली भगवाधारियों से है। यह भगवाधारी बनकर अपने आपको देवताओं से भी श्रेष्ठ मानते हैं। इससे हम सभी को सतर्क रहना है और ऐसा आचरण करने वालों का बहिष्कार भी करना होगा।
विज्ञापन

वह बृहस्पतिवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पाणिनी सभागार में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। शंकराचार्य ने कहा कि आज मैं जो भी हूं जहां भी हूं यह मेरी नियति है। इस विश्वविद्यालय की ऊर्जा भूमि से मिली सकारात्मक ऊर्जा का नतीजा है कि मैं आज समाज और देशहित में कार्य कर रहा हूं। अध्यक्षता करते हुए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडेय ने कहा कि हिंदू समाज के त्योहारों की तिथियों पर विवाद को जल्द ही दूर किया जाएगा। इसके लिए एक देश एक पंचांग के निर्माण की दिशा में काशी के विद्वानों के सहयोग से कार्य किया जाएगा। नवंबर महीने में विद्वानों की सभा के जरिए सभी को एकमत करके पंचांग में तिथियों के विवाद के निराकरण का सरल मार्ग तैयार किया जाएगा। नवंबर में एक देश एक पंचांग पर बीएचयू में सभा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा परिषद के निदेशक प्रो. प्रेम नारायण सिंह का स्वागत हुआ। इस दौरान विजय शंकर पांडेय, सत्यनारायण पांडेय मौजूद रहे। संचालन साकेत शुक्ला और धन्यवाद प्रदीप पांडेय ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed