वाराणसी: पुलिस बताकर बिहार के सराफा कारोबारी से 5 लाख 10 हजार की टप्पेबाजी, पहले भी कई सराफा कारोबारी हो चुके हैं शिकार
बिहार के बक्सर निवासी सराफा व्यवसायी राजेंद्र कुमार वर्मा कारोबार के सिलसिले में बनारस आए थे। इस दौरान उनके पास 1 लाख 80 हजार, बेटे रंजन के 1 लाख 80 हजार और रिश्तेदार देवदीप के 1 लाख 50 हजार रुपये थे। इस तरह एक बैग में 5 लाख 10 हजार रुपये थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में टप्पेबाजी की घटनाएं नहीं थम रही हैं। पखवारे भर पहले सोनभद्र के ठेकेदार से 7 लाख की हुई टप्पेबाजी की गुत्थी को पुलिस सुलझा भी नहीं पाई थी कि कोतवाली थाना क्षेत्र में सराफा कारोबारी से पांच लाख 10 हजार की टप्पेबाजी हो गई। खुद को पुलिसकर्मी बताकर दो टप्पेबाजों ने घटना को अंजाम दिया। कारोबारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है
बिहार के बक्सर निवासी सराफा व्यवसायी राजेंद्र कुमार वर्मा कारोबार के सिलसिले में बनारस आए थे। इस दौरान उनके पास 1 लाख 80 हजार, बेटे रंजन के 1 लाख 80 हजार और रिश्तेदार देवदीप के 1 लाख 50 हजार रुपये थे। इस तरह एक बैग में 5 लाख 10 हजार रुपये थे।
वह मच्छोदरी पार्क के समीप अपने वाहन से उतरे और रिक्शे में बैठने लगे। तभी एक युवक पास आया और कहा कि बाइक पर साहब बैठे हैं। उस साहब के पास पहुंचते ही युवक ने कहा कि तुमने शराब पी रखी है, मुंह सुंघाओं, इसी बीच में बैग से 5 लाख 10 हजार रुपये गायब कर बाइक से दोनों निकल गए। बाद में बैग से रुपये गायब देख सराफा कारोबारी अवाक रह गया।
कोतवाली पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
पहले भी हो चुकी है कई घटनाएं
पूर्वांचल की सबसे बड़ी मंडी होने के कारण विशेश्वरगंज में दूर दराज के कारोबारी पहुंचते है। ऐसे में चोर, उचक्के औऱ टप्पेबाज सक्रिय भी रहते हैं। पूर्व में कई आढ़तियों और कारोबारियों के साथ इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।