फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   fake appointments will be canceled in education department in Varanasi

वाराणसी: शिक्षा विभाग में फर्जी नियुक्तियां होंगी रद, तीन सदस्यीय कमेटी गठित

Fri, 19 Jun 2020 04:44 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 19 Jun 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
fake appointments will be canceled in education department in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में तथाकथित शिक्षिका अनामिका शुक्ला की नियुक्ति के प्रकरण को लेकर शासन से लगायत बेसिक शिक्षा विभाग तक खलबली मची हुई है। मुख्यमंत्री के सख्त रुख को देखते बेसिक शिक्षा विभाग ने फर्जी तरीके से शिक्षकों की नियुक्तियों की शिकायतों की जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया है। अपर जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में पहले से गठित तीन सदस्यीय समिति में मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (एडी-बेसिक) की जगह अब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को नामित कर दिया गया है, जबकि अपर पुलिस अधीक्षक पहले की भांति सदस्य बने रहेंगे।

विज्ञापन


शासन को सूबे के विभिन्न जिलों के परिषदीय विद्यालयों में अनियमित व फर्जी तरीके से शिक्षकों की नियुक्तियों की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसे देखते हुए शासन ने वर्ष 2018 में भी जनपद स्तर पर एक समिति गठित की थी। इसके बावजूद कई जांच लंबित हैं। जांच समिति की समय पर बैठकें न होने के पीछे एडी-बेसिक की व्यस्तता का हवाला दिया जा रहा था। इसे देखते हुए अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा रेणुका कुमार ने एडी- बेसिक के स्थान पर बीएसए को सदस्य नामित कर दिया है।
विज्ञापन


कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की अध्यापिकाओं के शैक्षिक अभिलेखों का नए सिरे से सत्यापन के साथ आधार कार्ड से उनके स्थायी निवास का भी सत्यापन कराया जा रहा है। बीएसए ने अध्यापिकाओं से मूल कक्षा आठ से स्नातक, बीएड-टीईटी का अंकपत्र व प्रमाणपत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व पैन कार्ड की छाया प्रति जमा करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed