फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fair held on Chhoti Eid in Manduadih Urs of Hazrat Tayyab Shah Banarasi celebrated

Varanasi News : मंडुवाडीह में छोटी ईद पर लगा मेला, हजरत तैयब शाह बनारसी के उर्स की रौनक

Sun, 06 Apr 2025 07:53 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 06 Apr 2025 07:53 PM IST
सार

हजरत तैयब शाह बनारसी के उर्स पर रौनक देखने को मिली। इस दौरान छोटी ईद का मेला लगा और चादर चढ़ाने वालों का तांता लगा रहा।
 

विज्ञापन
Fair held on Chhoti Eid in Manduadih Urs of Hazrat Tayyab Shah Banarasi celebrated
उर्स मेले में जमा भीड़ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मंडुवाडीह स्थित हजरत तैयब शाह बनारसी की दरगाह पर छोटी ईद के मौके पर उर्स की रौनक देखते ही बनी। रविवार को दरगाह परिसर मेले में तब्दील हो गया। एक ओर जहां अकीदतमंद आस्ताने पर जियारत करने और चादर चढ़ाने में लगे रहे, वहीं दूसरी ओर बच्चों ने झूलों और खिलौनों की दुकानों में खूब मस्ती की।

विज्ञापन


प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी छोटी ईद पर उर्स का आयोजन किया गया। उर्स में बनारस सहित बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल से बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंचे। दरगाह के खादिम मोहम्मद अब्दुल सलाम रसीदी और मैनेजर मोहम्मद अकरम की निगरानी में करीब दो सौ स्टाल लगाए गए।
विज्ञापन


इन स्टालों में खिलौने, श्रृंगार, प्रसाधन, व्यंजन, फूलमालाएं आदि प्रमुख आकर्षण रहे। मेले में चुनार के बिस्कुट, बड़ी बाजार के नमकीन, पराठा और पकौड़ी की दुकानों पर खास भीड़ देखी गई। इशा की नमाज के बाद कुल शरीफ हुआ और फिर देर रात तक चादरपोशी, गुलपोशी और फातिहा पढ़ने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को कव्वाली की महफिल ने माहौल को और रूहानी बना दिया, जहां कव्वालों ने बाबा की शान में शानदार कलाम पेश किए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंडुवाडीह पुलिस के जवान तैनात रहे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed