फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Eye donation can give light to two people

Varanasi News: नेत्रदान से दो व्यक्तियों को मिल सकती है रोशनी

Fri, 01 Sep 2023 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Eye donation can give light to two people
डीसीपी काशी जोन राम सेवक गौतम ने कहा कि नेत्रदान पुण्य का कार्य है। नेत्रदान से दूसरे व्यक्ति के अंधकारमय जीवन में उजाला हो सकता है। समाज के लोगों को मिलकर नेत्रदान का प्रचार-प्रसार करना होगा। नेत्रदान से प्राप्त कॉर्निया से दो दृष्टिहीन व्यक्तियों को दृष्टि मिल सकती है।
विज्ञापन

वह बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय अंधता एवं दृष्टिक्षीणता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत नेत्रदान पखवाड़ा में आयोजित जनजागरूकता रैली को संबोधित कर रहे थे। जागरूकता रैली भारत माता मंदिर से प्रारंभ होकर शहीद उद्यान सिगरा पर समाप्त हुई। रैली का शुभारंभ डीसीपी काशी जोन व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय राय ने हरी झंडी दिखाकर किया। नेत्रदान जागरूकता रैली में वाराणसी आई बैंक सोसाइटी, रोटरी बनारस, रोटरी काशी, रोटरी शिव गंगा, रोटरी गंगा, भारत विकास परिषद, ग्रीन पीस फाउंडेशन आदि ने भाग लिया। नोडल अधिकारी डॉ. संजय राय ने कहा कि व्यक्ति की मृत्यु के छह घंटे के अंदर उसकी नेत्र की पुतली यानी (कार्निया) निकाली जाती है और नेत्र बैंक में सुरक्षित रखकर 72 घंटे के अंदर दृष्टिहीन व्यक्ति में लगा दी जाती है। इस दौरान डॉ. सुनील शाह, दीपक अग्रवाल, डॉ. अर्चना शाह, मीना चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed