{"_id":"58d28d004f1c1be5431a49c4","slug":"exam-pattern-change-for-cbse-class-6th-to-9th","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CBSE: 6th से 9th तक के परीक्षा पैटर्न में बदलाव, यह होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE: 6th से 9th तक के परीक्षा पैटर्न में बदलाव, यह होगा फायदा
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 22 Mar 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
cbse
- फोटो : cbse
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) ने परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया है। कक्षा छह से नौ तक के परीक्षा नियमों में बदलाव कर सीबीएसई के सभी स्कूलों में एक समान व्यवस्था लागू करने की कोशिश की गई है। साथ ही 2009 से लागू मूल्यांकन की सीसीई पद्धति खत्म कर दिया है।
अब नए सिरे से परीक्षा का मूल्यांकन होगा जिसमें ग्रेडिंग के साथ ही अंक भी दिए जाएंगे। ये व्यवस्था शैक्षणिक सत्र 2017-18 से लागू कर दी जाएगी।
सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर व डालिम्स रोहनिया के प्रिंसिपल वीके मिश्र ने बताया कि सीबीएसई ने यह पहल इस लिहाज से की है कि सीबीएसई के सभी स्कूलों में एक समान पद्धति से परीक्षा हो, रिपोर्ट कार्ड तैयार हो।
छठवीं से सभी स्कूलों को इन नियमों को पालन करना होगा। साल में दो परीक्षाएं होंगी।
दोनों परीक्षाएं 80-80 अंकों की होंगी। 20 अंकों का टेस्ट होगा। रिपोर्ट कार्ड में अंकों के साथ ही ग्रेड भी अंकित होगा। को-कॅरिकुलम एक्टिविटी का ग्रेड भी अंकित रहेगा। रिपोर्ट कार्ड पर सीबीएसई का लोगो भी रहेगा।

पुरानी प्रक्रिया से यह थी दिक्कत
सीबीएसई
बता दें कि अब तक स्कूल मूल्यांकन की अलग अलग पद्धति अपना रहे थे। इससे जो विद्यार्थी दूसरे स्कूलों में दाखिला लेने के दौरान रिपोर्ट कार्ड के आधार पर उसका मेरिट आंकने में स्कूलों को दिक्कत होती थी। इस दिक्कत को दूर करने के लिए मूल्यांकन की इस समान पद्धति को लागू किया जा रहा है।