फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Every section of the society is taking benefit of the schemes, India is moving towards developed nation.

Varanasi News: समाज का हर तबका ले रहा योजनाओं का लाभ, विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर भारत

Fri, 05 Jan 2024 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Every section of the society is taking benefit of the schemes, India is moving towards developed nation.
वाराणसी। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि महामारी के दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों का विशेष ख्याल रखा। विकसित भारत संकल्प यात्रा में लाभार्थियों से मिलकर अच्छा लग रहा है। योजनाओं के जन-जन तक पहुंचने की गारंटी का पता चल रहा है। अपना देश भारत विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन

अराजीलाइन ब्लाॅक के ग्राम पंचायत रामरायपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को वे बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मोदी गारंटी वैन के माध्यम से गरीबों, महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों का रजिस्ट्रेशन भी किया जा रहा है और इसके साथ ही लाभार्थियों को सम्मानित भी किया जा रहा है। प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। पीएम स्वनिधि योजना से रेहड़ी-पटरी वालों को लाभ हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री के गारंटी वाली वैन का ढोल-नगाड़े से स्वागत करने को कहा। अधिकारियों से कहा कि हर एक व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। इसके पहले उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं से संबंधित लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। उर्मिला नामक महिला के छह माह के पुत्र कौशल का अन्नप्राशन किया और कंचन देवी की गोद भराई की रस्म अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान उन सभी को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा जो योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह गए हैं। इस मौके पर प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, सुनील पटेल, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed