{"_id":"6263adfa6db6f822660199ee","slug":"entrepreneurs-conference-in-rudraksh-convention-centre-varanasi-on-29th-april-invite-cm-yogi-many-ministers-will-attend-this-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 को 'रुद्राक्ष' में उद्यमी महासम्मेलन: उद्यमियों ने सीएम योगी को किया आमंत्रित, कार्यक्रम में शामिल होंगे कई मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 को 'रुद्राक्ष' में उद्यमी महासम्मेलन: उद्यमियों ने सीएम योगी को किया आमंत्रित, कार्यक्रम में शामिल होंगे कई मंत्री
Sat, 23 Apr 2022 01:12 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 23 Apr 2022 01:12 PM IST
विज्ञापन
आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल के औद्योगिक विकास को लेकर 29 अप्रैल को वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित उद्यमी महासम्मेलन को लेकर उद्यमियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान आईआईए उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने आमंत्रण पर विचार करने का आश्वासन दिया। आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी के अनुसार महासम्मेलन में औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल नंदी, श्रम मंत्री अनिल राजभर, स्टांप व पंजीयन मंत्री रवींद्र जायसवाल, आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा दयालु की उपस्थिति रहेगी। प्रतिनिधिमंडल में शामिल आईआईए के राष्ट्रीय सचिव राजेश भाटिया, दीपक बजाज, उमाशंकर अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन