फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Enthusiasm in youth regarding vaccination, line at centers

टीकाकरण को लेकर युवाओं में उत्साह, केंद्रों पर लगी लाइन

Tue, 04 May 2021 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Enthusiasm in youth regarding vaccination, line at centers
वाराणसी। जिले में 18 से 44 साल तक के लोगों के टीकाकरण के फैसले के बाद अब युवाओं का उत्साह भी दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। सोमवार को भी शहरी और ग्रामीण इलाकों में टीका लगवाने के लिए युवाओं की लंबी लाइन लगी रही। युवाओं के साथ 45 से अधिक उम्र के लोगों ने भी टीका लगवाया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 17 केंद्रों पर टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। सोमवार को कई जगहों पर केंद्र खुलने से पहले ही लोग पहुंच गए और जैसे ही टीकाकरण शुरू हुआ देखते-देखते लंबी लाइन लग गई। न केवल शहरी बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ टीका लगवाया।
विज्ञापन

केंद्रों पर नहीं दिखी सामाजिक दूरी
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की बार-बार अपील की जा रही है, लेकिन टीकाकरण केंद्रों पर इसकी धज्जियां उड़ रही हैं। कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग नहीं दिख रही है। जिला महिला अस्पताल पर भी सोमवार को टीकाकरण के लिए दो गज की दूरी का पालन होता नहीं दिखा। अस्पतालों के साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों पर भी जिस तरह से लोगों की भीड़ उमड़ी रही है, उससे संक्रमण बढ़ने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed