फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Enter the tractor accident in no reflection thrash Kishore

नो इंट्री में हादसा घुसे ट्रैक्टर ने किशोर को रौंदा

Thu, 22 Oct 2015 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 22 Oct 2015 02:31 AM IST
विज्ञापन
Enter the tractor accident in no reflection thrash Kishore
नो इंट्री में घुसे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुधवार की सुबह करीब नौ बजे भवानीपुर गांव के पास गोविंद राजभर (14) को कुचल दिया। आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में नाराज लोगों ने घटनास्थल के पास ही शिवपुर-पिसौर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। लोग मुआवजे और इस मार्ग पर ट्रैक्टरों का संचालन बंद करने की मांग कर रहे थे। नाराज लोगों ने ट्रैक्टर फूंकने की कोशिश की मगर पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। मौके पर पहुंचे सीओ कैंट राजकुमार यादव के आश्वासन पर करीब घंटे भर बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन


शिवपुर के पिसौर निवासी बुद्धू राजभर के पांच बेटों और दो बेटियों में सबसे छोटा गोविंद शिवपर में एक पेंट की दूकान पर काम करता था। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे गोविंद साइकल से दूकान जा रहा था। भवानीपुर गांव के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ओवरटेक करने में उसे कुचल दिया। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत
विज्ञापन


घोषित कर दिया। बाद में गुस्साए लोगों ने चालक बड़ागांव के मोहनपुर निवासी नंदलाल को बुरी तरह पीटा। पुलिस ने किसी तरह उसकी जान बचाई। ट्रैक्टर पर फावड़ा, रम्मा समेत अन्य सामान रखा था। शिवपुर फाटक स्थित एक साइट पर जा रहा था। शिवपुर फाटक  के पास ही भवन निर्माण का काम चल रहा था। नाराज लोगों ने शिवपुर-पिसौर मार्ग को जाम कर दिया। लोगों का कहना
विज्ञापन
विज्ञापन


था कि संकरे रास्तों पर भी ट्रैक्टर तेज रफ्तार से चलते हैं। वह ट्रैक्टर संचालन पर प्रतिबंध और मुआवजे की मांग कर रहे थे। पुलिस ने आश्वासन देकर किसी तरह जाम समाप्त कराया। सीओ कैंट राजकुमार यादव का कहना है लोगों के मांग के मुताबिक शिवपुर-पिसौर मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया है। सख्ती से इसका अमल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed