फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Encounter firing police and Cattle smuggler in chanduali up

पुलिस और पशु तस्कर में चलीं तड़ातड़ गोलियां, तस्कर के पैर में लगी गोली

Sun, 14 Jun 2020 01:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 14 Jun 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
Encounter firing police and Cattle smuggler in chanduali up
demo pic

चंदौली जिले के चकिया कोतवाली पुलिस ने रविवार सुबह में मुखबिर की सूचना पर पिकअप गाड़ी से गोवंश को लादकर भाग रहे तस्कर को गोली मार दी। गोली तस्कर के पैर में लगी। पुलिस ने तस्कर के कब्जे से पिकअप पर लदे चार गोवंश को मुक्त कराया। एसपी ने चकिया कोतवाली पुलिस की सराहना है।

विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि पिकअप से गोवंश की तस्करी की जा रही है। सूचना पर पुलिस ने गोतस्करों का पीछा किया। पुलिस को पीछे आता देख पिकअप ड्राइवर तेज गति से गाड़ी को भगाने लगा।
विज्ञापन



कुछ दूर जाने के पर खुद को पुलिस से घिरा देखकर वह जंगल बनभीषमपुर में गाड़ी रोक पिकअप चालक उतर कर पुलिस पर फायर करते हुए जंगलों की ओर भागने लगा। खुद को बचाते हुए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस दौरान एक गोली तस्करी के आरोपी उमेश को लग गई है। वह कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के नन्दना हाटा गांव का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी थी, जिसे गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया गया। इसके पहले आरोपी के पास से 315 बोर का एक तमंचा, दो कारतूस और दो खोखा बरामद किए हैं।

पिकअप से 4 गोवंश पशु बरामद हुए हैं। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल चकिया कोतवाली पहुंचे और इस टीम में शामिल कोतवाल रहमतुल्लाह खान के साथ पुलिस टीम की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed