{"_id":"6ca53d4f8cb28ae3af4e700fbe06e325","slug":"empty-seats-65-57-percent-voting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिक्त सीटों पर 65.57 प्रतिशत हुआ मतदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिक्त सीटों पर 65.57 प्रतिशत हुआ मतदान
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
Updated Mon, 22 Feb 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गहमागहमी के बीच ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त सीटों के लिए रविवार को 30 गांव के 72 वार्डों में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। शाम 5 बजे तक कुल 65.57 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
चिरईगांव को छोड़कर बाकी सात ब्लॉकों में गहमागहमी के बीच मतदान हुआ। 72 वार्डों में 144 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटिकाओं में बंद हो गया है।
विज्ञापन
इन मतपेटिकाओं को ब्लॉक मुख्यालय में पुलिस की सुरक्षा में रखा गया है। मतों की गिनती 23 फरवरी को होगी। इसी दिन विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
पंचायत एवं निकाय के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा के अनुसार मतों की गिनती के लिए अलग अधिकारियों की तैनाती की गई है। 23 फरवरी की सुबह 8 बजे से मतों की गिनती की जाएगी।
चोलापुर के अजाव, पीपरी, टिसौरा, पहाड़पुर, लश्करपुर और आराजीलाइन के परजनपुर, पयागपुर, कपरफोरवा, ढढोरपुर, भदरासी, कृष्णदत्तपुर गांव के वार्डों में मतदान हुआ।
इसी प्रकार काशी विद्यापीठ के सराय डंगरी, सरहरी, कंदवा, भिटारी, भट्ठी और सेवापुरी के हिरमपुर, बरेमा, हरिहरपुर, ओदरहा, जोगापुर, रसूलहां में मतदान किया गया।
इसके अलावा पिंडरा के मुर्दी, दल्लीपुर, करमी, बड़ागांव के असवारी, पचरासी और हरहुआ घमहापुर, नकछेदपुर, पलिया शंभूपुर में शांतपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। बता दें चिरईगांव में ग्राम पंचायत की रिक्त सीटों पर सभी निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।