{"_id":"58b2746a4f1c1bbf56830751","slug":"embarrassing-after-the-operation-the-doctor-left-the-towel-in-the-abdomen","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक : ऑपरेशन के बाद डाक्टर ने पेट में ही छोड़ दिया तौलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक : ऑपरेशन के बाद डाक्टर ने पेट में ही छोड़ दिया तौलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 26 Feb 2017 11:53 AM IST
विज्ञापन
doctor shimla
अकथा स्थित एक निजी अस्पताल में शनिवार को ट्यूमर के ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में तौलिया देख अस्पताल के चिकित्सक, कर्मचारी हैरान हो गए। परिवार के लोगों का कहना है कि जहां उन्होंने इसके पहले ऑपरेशन कराया था, वहीं डॉक्टर ने ऑपरेशन के बाद तौलिया छोड़ दिया था।
विज्ञापन
गाजीपुर निवासी सीताराम की सुपुत्री सुमन (24) करीब दो साल से परेशान थी। परिवारवालों ने पहले सिगरा स्थित एक नर्सिंग होम पर इलाज कराया। कुछ दिन तक तो सब ठीक रहा लेकिन धीरे-धीरे उसके पेट में दर्द होने लगा।
विज्ञापन
सीताराम ने बताया कि बहुत भागदौड़ करने के बाद दीनदयाल अस्पताल पहुंचकर सर्जन को दिखाया लेकिन चिकित्सकों ने बीएचयू जाने की सलाह दी।
लेकिन बीएचयू न जाकर अकथा स्थित नर्सिंग होम में तीन दिन पहले बेटी को भर्ती कराया। शनिवार को ऑपरेशन हुआ तो पेट से करीब एक फीट लंबा-चौड़ा वाला तौलिया निकाला।
विज्ञापन