फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Eligible employees got promotion in place of retiring employees.

Varanasi News: सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों के स्थान पर पात्रों को मिली पदोन्नति

Tue, 02 Dec 2025 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Eligible employees got promotion in place of retiring employees.
वाराणसी। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के प्रेमचंद सभागार कक्ष में सोमवार के पहली बार सेवानिवृत्त होने वालों के स्थान पर 11 कर्मचारियों को पदोन्नति मिली। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनकी समापक धनराशि का भुगतान किया गया। अपर मंडल रेल प्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी कोई समस्या होती है तो मंडल कार्यालय सदैव खुला है। पदोन्नति मिलने वालों में राकेश कुमार सिंह वाणिज्य अधीक्षक देवरिया सदर के रिक्त पद पर नितेश अग्रवाल, सुनिल कुमार सेठ मुख्य कार्यालय अधीक्षक वाराणसी के रिक्त पद पर राकेश कुमार श्रीवास्तव, चंद्रावती देवी टेकनीशियन भटनी के रिक्त पद पर पूनम कुमारी को पदोन्नति मिली। ऐसे ही एडमंड एक्का मुख्य कार्यालय अधीक्षक वाराणसी के रिक्त पर दीनानाथ प्रसाद, योगेन्द्र सिंह मुख्य कार्यालय अधीक्षक वाराणसी के रिक्त पद पर राजेन्द्र सिंह यादव, रियाज अहमद कार्यालय अधीक्षक वाराणसी के रिक्त पद पर रमेश मीना को पदोन्नति मिली। अभिनव कुमार सिंह ने कर्मचारियों को सम्मानित किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article