वाराणसी: महावत के भाई की जान लेने वाले राजकुमार हाथी ने ट्रैक्टर पलटा, बाल-बाल बचा चालक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के लोहता के धमरिया गांव में महावत के छोटे भाई को सूंड में लपेट कर पटकने वाले हाथी (राजकुमार) ने गुरुवार की सुबह सेवापुरी के दादूपुर महिन गांव में एक ट्रैक्टर को पलट दिया। चालक बाल-बाल बच गया।
हालांकि ट्रैक्टर पर बैठा युवक रामधारी वनवासी गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं हाथी का महावत महिमापुर में हाथी बांध कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना गुरुवार सुबह करीब नौ बजे की है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह वही हाथी है, जिसने लोहता के धमरिया गांव में महावत के भाई इम्तियाज की जान ली है।
ये भी पढ़ें : फिरोज खान के विरोध पर मालवीय के पपौत्र बोले- भगवान राम ने लक्ष्मण को रावण के पास ज्ञान लेने भेजा था
सुबह हाथी के आक्रोश को देखकर बड़े-बड़ों की हिम्मत जवाब दे गई। ट्रैक्टर को पलटने के बाद हाथी का गुस्सा कम नहीं होता देख चुपचाप महावत हाथी को नहर के किनारे बांध कर मौके से भाग निकला। वहीं आने-जाने वाले लोग हाथी को महावत विहीन देखकर गन्ना देकर शांत करने की कोशिश में लगे थें।
हाथी के उत्पात को देखते हुए गांव में दहशत का माहौल बना हुआ था। ग्रामीणों ने हाथी के उत्पाद को देखते हुए वन विभाग औप स्थानीय पुलिस को सूचना दी, लेकिन शाम तक मौके पर न वन विभाग के रेंजर पहुंचे और ना ही स्थानीय पुलिस पहुंची थी।
ये भी पढ़ें : बीएचयू: पंद्रह दिन बाद खुला संकाय का ताला, फिरोज खान पर संशय बरकरार
ये भी पढ़ें : बीएचयू में फिरोज खान की नियुक्ति पर चढ़ा सियासी पारा, सुब्रमण्यम स्वामी बोले- मुस्लिमों का डीएनए हिंदुओं के के पूर्वजों जैसा