फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपीः पालकी यात्रा में बैंड की आवाज से भड़का हाथी तो मचा कोहराम, वृद्ध को पटका, भागने लगे लोग

Sat, 17 Nov 2018 11:14 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली Updated Sat, 17 Nov 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
Elephant attack on youth in chandauli
हाथी - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के एक गांव में शुक्रवार को मां कामाख्या देवी की मूर्ति स्थापना पर हाथी-घोड़े के साथ निकाली गई पालकी यात्रा में भगदड़ मच गई।  पालकी यात्रा में शामिल एक हाथी बैंड- बाजे की आवाज से भड़क उठा। बैंड बाजा बजा रहे वृद्ध को सूंड़ से उठाकर पटक दिया। ये नजारा देख यात्रा में लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग भाग खड़े हुए। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
 
Elephant attack on youth in chandauli
varanasi - फोटो : अमर उजाला
हाथी का तेवर देख लोग सकते में आ गए। हालांकि हाथी थोड़ी देर में ही स्वतः शांत हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल वृद्ध को इलाज के लिए सीएचसी भेजवाया। वहां से हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेजवाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


 
Elephant attack on youth in chandauli
varanasi - फोटो : अमर उजाला

चंदौली  कोतवाली क्षेत्र के तेनुवट गांव से शुक्रवार को मां कामाख्या देवी की मूर्ति स्थापना पर हाथी-घोड़े के साथ पालकी यात्रा निकाली गई थी। बगैर अनुमति शोभायात्रा निकालने के खिलाफ सीओ त्रिपुरारी पांडेय के निर्देश पर महावत और आयोजक दीपचंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Elephant attack on youth in chandauli
varanasi - फोटो : अमर उजाला
तेनुवट गांव निवासी दीपचंद के नेतृत्व में बस्ती में मां कामाख्या देवी की मूर्ति स्थापना के लिये हाथी घोड़ा के साथ ग्रामीणों की ओर से निकाली गई शोभा यात्रा में पीडीडीयू नगर के हृदयपुर गांव निवासी  श्यामलाल (60) बैँडबाजा बजा रहा था। शोभा यात्रा डगरिया सरकार के आश्रम से लौटकर चतुर्भुजपुर कस्बा पहुंची।

 
विज्ञापन
Elephant attack on youth in chandauli
UP Police
 इस दौरान बैंड बाजे के साथ नाच रहे लोग बार- बार हाथी के सामने आ जा रहे थे। अचानक हाथी ने बैंडबाजा बजा रहे वृद्ध को उठाकर पटक दिया। इसके बाद शोभा यात्रा में अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर पहुंचे सीओ ने घायल को अस्पताल भेजवाया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed