फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Electricity cut off in district hospital, work stalled at form counter

Varanasi News: जिला अस्पताल में कटी बिजली, पर्चा काउंटर पर काम ठप

Mon, 03 Jul 2023 07:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 07:58 PM IST
विज्ञापन
Electricity cut off in district hospital, work stalled at form counter
फोटो
विज्ञापन

पंजीकरण के लिए लगी लंबी लाइन, सामान्य पर्चा बनने से मिली राहत
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में सोमवार को सुबह बिजली आपूर्ति बाधित होने से पर्चा काउंटर पर पंजीकरण ठप हो गया। पर्चा बनवाने के लिए लंबी लाइन में खड़े लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आनन फानन में तुरंत सामान्य पर्चा बनवाए जाने की व्यवस्था शुरू हुई, जिससे लोगों को राहत हुई।
जिला अस्पताल में सुबह करीब दस बजे अचानक पर्चा कटना बंद हो गया। करीब 15 मिनट बाद बिजली आई, जिसके बाद फिर से कंप्यूटरकृत पर्चा बनना शुरू हो गया। पिछले सप्ताह भी इलेक्टि्रक पैनल में खराबी की वजह से भी अस्पताल में कामकाज प्रभावित हुआ था। इस बारे में सीएमएस डॉ. दिग्विजय सिंह ने कहा कि बिजली आपूर्ति संबंधी जो भी समस्याएं हैं, उसे समय से दूर करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल में सर्वर ने किया परेशान
मंडलीय अस्पताल में कबीरचौरा में सर्वर की धीमी चाल की वजह से पंजीकरण सहित अन्य कामकाज प्रभावित हुआ। इमरजेंसी, ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने आने वाले लोग लंबी लाइन में खड़े होकर पर्चा कटने का इंतजार कर रहे थे। सूचना मिलने पर अस्पताल के एसआईसी डॉ. एसपी सिंह ने सभी जगहों पर सामान्य तरीके से पर्चा बनवाए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed