{"_id":"6894dab244064ab3ce006761","slug":"electricity-crisis-in-varanasi-supply-disrupted-power-outage-for-four-hours-in-sarnath-due-to-wire-breakage-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Electricity Crisis: वाराणसी में बारिश में लड़खड़ाई आपूर्ति, सारनाथ में तार टूटने से 4 घंटे बत्ती गुल; परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Electricity Crisis: वाराणसी में बारिश में लड़खड़ाई आपूर्ति, सारनाथ में तार टूटने से 4 घंटे बत्ती गुल; परेशानी
Fri, 08 Aug 2025 05:27 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 08 Aug 2025 05:27 AM IST
सार
Flood in Varanasi: वाराणसी में गंगा और वरुणा किनारे के लोग बाढ़ का दंश झेल रहे हैं। वहीं, बिजली कटाैती के कारण भी उन्हें समस्याएं हो रही हैं। एहतियात को देखते हुए इन इलाकों की लाइट काटी जा रही है।
विज्ञापन
बिजली गुल होने से अंधेरे में डूबीं काॅलोनियां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Electricity Crisis: गुरुवार को सुबह से लेकर रात तक रूकरूक कर तेज हवा के साथ हुई बारिश से बिजली आपूर्ति की व्यवस्था लड़खड़ा गई है। शहर से लेकर गांव तक फाल्ट होने की वजह से बिजली की आवाजाही जारी रही। उधर सारनाथ में तार टूटने की वजह से चार घंटे बिजली गुल रही जबकि रोहनिया इलाके में बुधवार आधी रात बाद से बिजली गुल रही जो कि गुरुवार सुबह सात बजे बहाल हुई।
विज्ञापन
बिजली निगम की ओर से उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति देने के दावे किए जाते हैं लेकिन हकीकत में उपभोक्ताओं को कटौती की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोहनिया विद्युत उपकेंद्र के यूनिवर्सिटी फीडर से बुधवार आधी रात बाद 1 बजे बिजली कट गयी। लोगों ने उपकेंद्र पर फोन किया तो पता चला कि बारिश की वजह से फाल्ट हो गया है।
विज्ञापन
सुबह सात बजे जब आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। उधर, सारनाथ में हवेलिया चौराहे से तिब्बती संस्थान मार्ग पर हरनारायण विहार कालोनी के पास गुरुवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे 11 हजार केवी वाला मेन तार टूटने की वजह से बल्लभ विहार कालोनी, शिव विहार कालोनी, अनमोल नगर कालोनी, टिसरिया, नवापुरा सहित अन्य इलाकों में बिजली सप्लाई बंद हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद अवर अभियंता राजकुमार बिजली कर्मियों के साथ पहुंचे और शाम सात बजे तक आपूर्ति बहाल करवाई। सिंधौरा इलाके में मरूई सहित अन्य गांवों में बिजली की आवाजाही जारी रही। इसके अलावा शहर से लेकर गांव तक रात में भी बिजली की ट्रिपिंग जारी रही। इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।