फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   election commission launch suvidha And samadhan portal

निर्वाचन आयोग ने लांच किया ‘सुविधा और समाधान’ पोर्टल

Thu, 05 Jan 2017 09:36 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/गाजीपुर Updated Thu, 05 Jan 2017 09:36 PM IST
विज्ञापन
election commission launch suvidha And samadhan portal
तीन से सात दिनों के अंदर होगा शिकायतों का निस्तारण - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
 विधानसभा चुनाव में शिकायतों का निस्तारण और प्रत्याशियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करने के लिए निर्वाचन आयोग ने इस बार ‘सुविधा और समाधान’ नामक दो पोर्टल  लांच किए है।
विज्ञापन

समाधान पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने पर आयोग तीन से सात दिनों के अंदर इसका निस्तारण करेगी। साथ ही प्रत्याशी आयोग से आदेश लेने के लिए सुविधा पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जनपद के सभी तहसीलों पर कॉल सेंटर स्थापित किए जाएंगे।  
आयोग की ओर से लांच हुए समाधान पोर्टल के जरिए शिकायतों का निस्तारण होने के बाद शिकायकर्ता निस्तारण प्रक्रिया से सतुंष्ट होने पर अपना फीड बैक भी पोर्टल के जरिए आयोग को देने का काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पोर्टल से चुनाव संबंधी शिकायतें मतदाता और पार्टी प्रत्याशी आयोग से कर सकते हैं।
शिकायकर्ता द्वारा पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के बाद दर्ज शिकायत का नंबर भी प्राप्त होगा।
प्रत्याशियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए आयोग ने सुविधा नामक पोर्टल भी लांच किया है।
इस पोर्टल के तहत राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशी और निर्दल प्रत्याशी चुनाव में प्रचार-प्रसार, अनापत्ति प्रमाण पत्र सहित कई प्रमुख आदेश ऑनलाइन आवेदन करके ले सकते हैं।

इस पोर्टल की सबसे बड़ी खासियत है कि राजनीतिक पार्टी सभा करने, प्रमुख नेताओं के आगमन के लिए हेलीपैड, लाउडस्पीकर, वाहनों का संचालन, वाहनों के साथ लाउडस्पीकर सहित आदेश के लिए संबंधित आरओ का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
 यहीं नहीं सुविधाओं के ही क्रम में सभी तहसीलों पर कॉल सेंटर की भी व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed