फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   election

नई परिसीमन से चुनाव हुआ तो घट जाएगी गांवों की संख्या

Wed, 22 Jul 2020 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
election
वाराणसी। कोरोना के चलते त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर होंगे या फिर कार्यकाल बढ़ाया जाएगा, यह आने वाले दिनों में पता चलेगा। मगर, मौजूदा स्थिति को देखते हुए नहीं लगता है कि समय पर चुनाव हो पाएंगे। क्योंकि अब तक मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य शुरू नहीं हुआ है, जबकि अक्टूबर से दिसंबर के बीच पंचायत चुनाव की प्रक्रिया खत्म हो जाती है।
विज्ञापन

जिले की 61 ग्राम पंचायतों को नगर निगम सीमा में शामिल कर लिया गया है। लिहाजा, नए परिसीमन से चुनाव होगा तो जिले में ग्राम पंचायतों की संख्या 760 से घटकर 699 हो जाएगी। इन ग्राम पंचायतों में प्रधानी का चुनाव नहीं होगा। इसका असर वार्ड और क्षेत्र पंचायत पर भी पड़ेगा। वर्ष 2015 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हुए थे, तब इसमें 17.50 लाख मतदाता थे। जिले की 760 ग्राम पंचायतों के लिए प्रधान, 1199 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 48 जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे। इन सभी का कार्यकाल 26 दिसंबर तक है।
विज्ञापन

बनारस के अधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग और सरकार की ओर से गाइडलाइन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। यदि चुनाव टलेगा तो पंचायतों में प्रशासक नियुक्त हो जाएंगे। वोटर लिस्ट, परिसीमन व अन्य निर्वाचन प्रक्रिया पूरी करने में करीब पांच महीनों का वक्त लगेगा। इतना ही नहीं 40 दिन पहले पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...तो एडीओ पंचायत बनेंगे प्रशासक
अगर पंचायत चुनाव टलते हैं तो ग्राम प्रधानों को एक्सटेंशन देने या एडीओ को प्रशासक बनाने पर फैसला लिया जा सकता है। सरकार की तरफ इस बात को लेकर विस्तृत चर्चा भी की गई है। साथ ही पंचायती राज विभाग की तरफ से भी खाका तैयार किया जा रहा है, जिसे निर्वाचन विभाग को भेजा जाएगा। यह तय माना जा रहा है कि पंचायत चुनाव की तारीख छह महीने आगे बढ़ सकती है।

राज्य चुनाव आयोग की ओर से अभी गाइडलाइन नहीं आई है, लेकिन ग्राम पंचायतों का कार्यकाल दिसंबर में समाप्त हो जाएगा। ऐसी स्थिति में कार्यकाल बढ़ाया जाएगा या फिर प्रशासक नियुक्त होंगे, इस पर निर्णय आयोग को लेना है। जो ग्राम पंचायतें नगर निगम में चली गई हैं वहां चुनाव होंगे या नहीं होंगे, इस पर भी निर्णय आयोग लेगा। -राजाराम वर्मा, पंचायत एवं निकाय के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
यह है नियम
जिला पंचायत : 50 हजार की आबादी पर एक वार्ड
क्षेत्र पंचायत : दो हजार की आबादी पर एक वार्ड
ग्राम पंचायत : 1-2 हजार की आबादी पर 11 वार्ड
2-3 हजार की आबादी पर 13 वार्ड
3 हजार की आबादी से ऊपर 15 वार्ड
कुल ब्लाक 8
ग्राम प्रधान 760
क्षेत्र पंचायत सदस्य 1199
जिला पंचायत सदस्य 48
नगर निगम सीमा में शामिल गांव 61
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed