फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Elder brother murder his younger brother in azamgarh

आजमगढ़ः शराब के नशे में बडे भाई ने छोटे को मार डाला, पुलिस को फोन पर कहा- मैंने कर दी हत्या

Sun, 25 Nov 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 25 Nov 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
Elder brother murder his younger brother in azamgarh
अरुण - फोटो : amar ujala

यूपी के आजमगढ़ में शराब नशे ने एक घर की खुशियां छीन ली। यहां पर शराब के नशे में दो भाइयों के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने छोटे भाई की ईंट-पत्थर से कूच कर हत्या कर दी।

विज्ञापन


इसके बाद बड़े भाई ने पुलिस को फोन पर सूचना दी कि मैंने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


अहरौला थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी मोहित राम के दो मकान हैं। एक मकान अहरौला बाजार के पास है जिसमें वह पत्नी दो पुत्रियों और छोटे पुत्र अरुण कुमार के साथ रहता था जबकि पकड़ी गांव स्थित दूसरे मकान में उसका बड़ा बेटा मनोज कुमार पत्नी बच्चों के अलावा दादा झिंगई राम के साथ रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


झिंगई के मुताबिक शुक्रवार की रात डेढ़ बजे अरुण दुर्वासा धाम से मेला देखकर पकड़ी वाले मकान पर पहुंचा। नशे में वह बाइक का एक्सीलेटर बार-बार रेस करने लगा। मनोज ने विरोध किया तो दोनों में मारपीट होने लगी।

आरोपी गिरफ्तार

Elder brother murder his younger brother in azamgarh
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
इनका झगड़ा खत्म न होने पर झिंगई एक किमी दूर दूसरे मकान पर इनके पिता को बुलाने पहुंचा। जब तक लोग यहां आते तब तक दोनों भाई लड़ते-लड़ते रसोई घर में पहुंच गए। तभी मनोज ने रसोई घर में रखा लोहे का तावा और ईंट से अरुण के सिर पर प्रहार कर दिया।

गंभीर चोट लगने से अरुण जमीन पर गिर पड़ा। थोड़ी देर में उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद मनोज ने ही पुलिस को सूचना दी। सीओ बूढ़नपुर रामजन्म ने बताया कि गिरफ्तार मनोज का चालान कर दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed