फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Eight new ghats will be developed in Kashi: helicopters will fly from Namo Ghat, will go to Ayodhya and Prayag

काशी में आठ नए घाट होंगे विकसित: नमो घाट से उड़ेंगे हेलिकॉप्टर, अयोध्या और प्रयागराज तक जाएंगे

Sat, 29 Apr 2023 08:33 AM IST
किरन रौतेला शशांक मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी
शशांक मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 29 Apr 2023 08:33 AM IST
सार

नमो घाट के नए स्वरूप की बढ़ती लोकप्रियता और जल परिवहन को सड़क मार्ग से जोड़ने की कवायद ने गंगा घाटों की शृंखला को और विस्तार दे दिया है। स्मार्ट सिटी ने अस्सी और राजघाट की ओर से कच्चे घाटों का चयन किया है, जिन्हें पूर्ण रूप से विकसित किया जाएगा। साथ ही पर्यटन के नए केंद्र बनाए जाएंगे। इन घाटों को जल परिवहन से जोड़ा जाएगा। स्मार्ट सिटी की तरफ से नए घाटों की डिजाइन बनाई जा रही है।

विज्ञापन
Eight new ghats will be developed in Kashi: helicopters will fly from Namo Ghat, will go to Ayodhya and Prayag
वाराणसी में खिड़किया घाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर वाहिनी गंगा के अर्धचंद्राकार छटा में आठ और नए घाट चार चांद लगाएंगे। स्मार्ट सिटी के तहत कच्चे घाटों को विकसित करने का खाका तैयार कर लिया गया है। निकाय चुनाव के बाद घाटों का कायाकल्प होगा। इस परियोजना पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इनके विकास के बाद वाराणसी में घाटों की संख्या बढ़कर 93 हो जाएगी। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन

नमो घाट के नए स्वरूप की बढ़ती लोकप्रियता और जल परिवहन को सड़क मार्ग से जोड़ने की कवायद ने गंगा घाटों की शृंखला को और विस्तार दे दिया है। स्मार्ट सिटी ने अस्सी और राजघाट की ओर से कच्चे घाटों का चयन किया है, जिन्हें पूर्ण रूप से विकसित किया जाएगा। साथ ही पर्यटन के नए केंद्र बनाए जाएंगे। इन घाटों को जल परिवहन से जोड़ा जाएगा। स्मार्ट सिटी की तरफ से नए घाटों की डिजाइन बनाई जा रही है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- गंगा पुष्कर कुंभ: काशी तमिल संगमम के बाद अब तेलुगु संगमम, आज पीएम मोदी करेंगे संबोधित

विज्ञापन
विज्ञापन


नमो घाट से उड़ेंगे हेलिकॉप्टर

स्मार्ट सिटी ने करीब 60 करोड़ रुपये से नमो घाट तैयार किया है। इसके फेज-2 का निर्माण चल रहा है। हेलिपोर्ट भी बनाया जा रहा है। जो योजना है, उसके मुताबिक, हेलिपोर्ट से दो हेलिकॉप्टर उड़ान भरेंगे, जो अयोध्या और प्रयागराज तक जाएंगे। इससे नमो घाट के पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में उभरने की संभावना है। , यहीं से जल परिवहन को और विस्तार दिया जाएगा।

 

Eight new ghats will be developed in Kashi: helicopters will fly from Namo Ghat, will go to Ayodhya and Prayag
कौशल राज शर्मा - फोटो : अमर उजाला

मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट का भी कायाकल्प

नमामि गंगे परियोजना के तहत मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट का भी कायाकल्प कराया जाएगा। मणिकर्णिका घाट पर 15 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे व्यवस्था में बड़ा बदलाव आएगा। बेतरतीब व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जा सकेगा। अंतिम संस्कार के लिए गैस आधारित व्यवस्था को बढ़ाने की तैयारी है। ठीक इसी तरह हरिश्चंद्र घाट पर सात करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

सीएसआर के तहत भी धन जुटाने की तैयारी

घाटों के कायाकल्प की योजना को मूर्त रूप देने के लिए प्रशासन कारपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीएसआर) फंड का सहारा लिया जाएगा। दरअसल, काशी में कई बड़ी कंपनियां सीएसआर फंड से विकास कराने का प्रस्ताव देती हैं। प्रशासन अब घाटों के विकास में कंपनियाें का सहयोग लेना चतता है।

आठ नए घाटों के निर्माण की योजना है। मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट के विकास का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। इसे जल्द ही अंतिम रूप देकर काम शुरू कराया जाएगा।- कौशल राज शर्मा, मंडलायुक्त

Eight new ghats will be developed in Kashi: helicopters will fly from Namo Ghat, will go to Ayodhya and Prayag
बनारस - फोटो : istock

तो 93 घाट हो जाएंगे

काशी में गंगा किनारे 84 घाट थे। नमाे घाट को विकसित करके यह संख्या बढ़ाकर 85 कर दी गई। अब आठ नए और घाटों को विकसित किया जा रहा है। इससे घाटों की संख्या बढ़कर 93 हो जाएगी।

अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार का बड़ा जरिया

गंगा घाट अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार को बढ़ाते हैं। इन घाटों से करीब 1700 नावें चलती हैं। रोजाना लाखों पर्यटक व श्रद्धालु नाव की सवारी करते हैं। गंगा आरती देखने के साथ ही अलग-अलग घाटों पर जाते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed