{"_id":"63a69f77fe9223424b420d93","slug":"effect-of-fog-on-trains-begumpura-express-reached-nine-hours-late-passengers-are-worried","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों पर कोहरे का असर: नौ घंटे देरी से पहुंची बेगमपुरा एक्सप्रेस, यात्री हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों पर कोहरे का असर: नौ घंटे देरी से पहुंची बेगमपुरा एक्सप्रेस, यात्री हो रहे परेशान
Sat, 24 Dec 2022 12:13 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 24 Dec 2022 12:13 PM IST
सार
शुक्रवार को बेगमपुरा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 9:03 घंटे देरी से पहुंची। वहीं, आनंद विहार टर्मिनल सद्भावना एक्सप्रेस 8:27 घंटे, पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस 6:59 घंटे, दून एक्सप्रेस 5:03 घंटे, हिमगिरि एक्सप्रेस 4:30 घंटे, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस तीन घंटे, अमृतसर-हावड़ा मेल 2:37 घंटे, गंगा सतलुज एक्सप्रेस 2.30 घंटे और गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस 2:22 घंटे लेट रही।
विज्ञापन
कोहरे में गुजरती ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोहरे के कारण ट्रेनों का यातायात प्रभावित हुआ है। कैंट रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों विलंब से गईं, जिसके चलते शुक्रवार को यात्री इंतजार में परेशान नजर आए।
विज्ञापन
शुक्रवार को बेगमपुरा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 9:03 घंटे देरी से पहुंची। वहीं, आनंद विहार टर्मिनल सद्भावना एक्सप्रेस 8:27 घंटे, पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस 6:59 घंटे, दून एक्सप्रेस 5:03 घंटे, हिमगिरि एक्सप्रेस 4:30 घंटे, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस तीन घंटे, अमृतसर-हावड़ा मेल 2:37 घंटे, गंगा सतलुज एक्सप्रेस 2.30 घंटे और गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस 2:22 घंटे लेट रही।
विज्ञापन
बस स्टेशन पर भी यात्री रहे परेशान
कैंट बस स्टेशन पर गुरुवार की रात एक बजे के बाद यात्री परेशान नजर आए। क्योंकि सवारियों की संख्या 30 से कम होने के कारण बसें रवाना नहीं की गईं। एआरएम ग्रामीण डिपो विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रात में बसों का परिचालन 30-35 यात्री होने पर कराया जा रहा है।
विज्ञापन