{"_id":"667530bf2f694413d60cee9e","slug":"ed-raids-house-of-dinanath-jhunjhunwala-in-varanasi-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: वाराणसी के उद्योगपति झुनझुनवाला के यहां ईडी की रेड, बैंक धोखाधड़ी का है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: वाराणसी के उद्योगपति झुनझुनवाला के यहां ईडी की रेड, बैंक धोखाधड़ी का है मामला
Fri, 21 Jun 2024 01:23 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 21 Jun 2024 01:23 PM IST
सार
वाराणसी में झुनझुवाला के घर पर ईडी ने छापा मारा है। शुक्रवार को ईडी ने घर पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान किसी को आने-जाने नहीं दिया जा रहा था।
विज्ञापन
ED
- फोटो : ANI
विस्तार
वाराणसी के नाटीइमली में जिले के उद्योगपति दीनानाथ झुनझुनवाला के ठिकाने पर प्रवर्तक निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को छापा मारा। इस दौरान घंटों दस्तावेजों की छानबीन की गई। इसे लेकर आसपास के लोगों में दहशत का माहौल रहा। वहीं सूचना है कि लोकल पुलिस या एडमिनिस्ट्रेशन से किसी तरह की कोई मदद नहीं ली गई है और न ही किसी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मामला बैंक धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि ईडी की कार्रवाई के दौरान झुनझुनवाला के घर के अंदर या बाहर आने- जाने पर रोक लगाई गई थी। सभी के मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को कब्जे में लेकर छानबीन की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन