फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dust and dirt have worsened the air quality, with the city's AQI reaching 120.

UP Pollution: वाराणसी में धूल और मिट्टी ने बिगाड़ी हवा की सेहत, शहर का एक्यूआई 120; धूल से परेशानी बढ़ी

Sun, 19 Oct 2025 02:17 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 19 Oct 2025 02:17 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में जगह-जगह चल रहे विकास कार्यों के कारण काफी धूल उड़ रहे हैं। इससे दुकानदार और राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। उनकी सेहत पर भी असर पड़ रहा है।

विज्ञापन
Dust and dirt have worsened the air quality, with the city's AQI reaching 120.
उड़ती धूल से सेहत बिगड़ रही है। - फोटो : संवाद

विस्तार

बनारस में वाहनों के धुएं, धूल और मिट्टी से प्रदूषण बढ़ गया है। शहर के अंदर या बाहर जाएं, हर ओर धूल से दो-चार होना पड़ रहा है। इसके चलते शनिवार को बनारस का एक्यूआई 120 अंक तक पहुंच गया। भेलूपुर को छोड़कर पूरा शहर यलो जोन में आ चुका है।

विज्ञापन


सिगरा से रुद्राक्ष कन्वेंशन मार्ग, ट्रॉमा सेंटर से लंका चौराहा, कलेक्ट्री फाॅर्म से लहरतारा सहित शहर की कई प्रमुख सड़कें धूल की चपेट में हैं। बनारस की सबसे खराब हवा अर्दली बाजार की रही। यहां का एक्यूआई 122 अंक को पार कर गया। इसमें मुख्य योगदान पीएम 10 यानी धूल के कणों का रहा। 
विज्ञापन


पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 151 रही जबकि पीएम 2.5 धुएं का उच्चतम स्तर 148 अंक दर्ज किया गया। इसके बाद बीएचयू का एक्यूआई 109 अंक रहा। यहां पर पीएम 2.5 का स्तर 233 अंक और पीएम 10 का 162 अंक दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा सबसे प्रदूषित इलाका भेलूपुर रहा। यहां का एक्यूआई 106 अंक आया। जबकि पीएम कणों का उच्चतम स्तर 76 और पीएम 10 का 150 अंक तक आया। सबसे कम प्रदूषित भेलूपुर रहा। इसे ग्रीन जोन में रखा गया है। यहां का एक्यूआई 97 अंक तक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed