Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Drivers of public vehicles in Varanasi have to write their details on vehicle

Varanasi News: कैब और ऑटो चालकों को गाड़ी में लिखना होगा नाम और आधार नंबर, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

Sat, 12 Jul 2025 02:55 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 12 Jul 2025 02:55 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में सार्वजनिक वाहनों के चालकों को अब वाहन के अंदर अपना विवरण लिखना होगा। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Drivers of public vehicles in Varanasi have to write their details on vehicle
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

वाराणसी जिले में अब ई-रिक्शा, ओला, उबर, रैपिडो और ऑटो-रिक्शा सहित सभी सार्वजनिक परिवहन वाहनों के चालकों को अपनी जानकारी वाहन के भीतर लिखनी होगी। वाहन चालकों को गाड़ी में नाम, फोन नंबर और आधार नंबर लिखना होगा। जिन वाहनों पर यह विवरण नहीं होगा, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आरटीओ विभाग ने 15 दिन का समय दिया है।

विज्ञापन


जिन वाहनों पर यह विवरण नहीं होगा, उनको सीज किया जाएगा। आरटीओ ने ई रिक्शा चालकों और स्वामियों से कहा है कि वो अपने वाहनों के दोनों साइडों के साथ ही पीछे, यानी तीन तरफ पीले या लाल रंग की पट्टिका बनाकर हिंदी में काले रंग से चालक का विवरण अंकित कराएं। 
विज्ञापन


आरटीओ प्रशासन शिखर ओझा ने बताया कि ऐसा इसलिए कराया जा रहा है ताकि वाहन के बारे में डेटा इकट्ठा किया जा सके। जिस चालक का नाम इस विवरण में दर्ज होगा, केवल उसे ही वो वाहन चलाने की अनुमति होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Sawan 2025: सावन में आ रहे हैं बनारस तो रखें इन बातों का ध्यान, काशी की यात्रा हो जाएगी आसान

यदि अन्य कोई भी वयस्क या नाबालिग चलाएगा और चेकिंग में पकड़ा जाता है तो कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस की तरफ से पहले से ही ऑटो और ई रिक्शा को बारकोड देकर रूट का निर्धारण कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed