सावन के महीने में देश भर से डेढ़ करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के काशी आने की संभावना है। ऐसे में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अमर उजाला लेकर आया है काशी की सावन गाइड। बनारस पहुंचने के बाद बाबा विश्वनाथ के दर्शन के साथ ही ठहरने और घूमने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखकर आपकी ये यात्रा आसान हो सकती है। काशी यात्रा सुलभ व सुगम बनाने के लिए क्या करें, आइए हम बताते हैं…
{"_id":"6871ed1bc1693dbac50ac8ff","slug":"sawan-2025-guidelines-of-kashi-including-vishwanath-dham-darshan-and-ganga-aarti-and-hotel-booking-2025-07-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sawan 2025: सावन में आ रहे हैं बनारस तो रखें इन बातों का ध्यान, काशी की यात्रा हो जाएगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan 2025: सावन में आ रहे हैं बनारस तो रखें इन बातों का ध्यान, काशी की यात्रा हो जाएगी आसान
Sat, 12 Jul 2025 12:16 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:16 PM IST
सार
Sawan 2025 : सावन में काशी आने वाले श्रद्धालु कुछ बातों का ध्यान रखकर अपनी यात्रा को सुलभ व सुगम बना सकते हैं। विश्वनाथ मंदिर में फोन या बैग न लेकर जाएं। वहीं 5-6 घंटे दर्शन में लग सकते हैं, ऐसे में खाली पेट लाइन में न लगें। आइए जानते हैं और किन बातों का ध्यान रखना होगा...
विज्ञापन
kashi vishwanath dham
- फोटो : अमर उजाला
Sawan 2025
- फोटो : अमर उजाला
नो व्हीकल जोन
काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास लगभग 2 किमी का इलाका मैदागिन से गोदौलिया तक के क्षेत्र को सावन के दौरान नौ व्हीकल जोन घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में वाहन नहीं चल सकेंगे। यहां पर 18 गोल्फ कार्ट और ई रिक्शा निशुल्क उपलब्ध रहेंगे लेकिन व्हील चेयर के पैसे लगेंगे।

छह द्वार से एंट्री मिलेगी
श्रद्धालुओं को छह द्वार (गेट नंबर चार, चार बी, नंदू फारिया, सिल्को गली, ढुंढिराज प्रवेश मार्ग और सरस्वती फाटक) से प्रवेश दिया जाएगा। गंगा का जलस्तर बढ़ने की वजह से ललिता घाट से श्रद्धालुओं का प्रवेश अस्थायी रूप से प्रतिबंधित किया गया है। जलस्तर कम होने के बाद इस गेट से प्रवेश दिया जा सकता है। श्रद्धालुओं को दर्शन में पांच से छह घंटे का समय लग सकता है, इसलिए खाली पेट लाइन में न लगें।

क्या सामान नहीं ला सकते, अंदर पानी-दूध-बिस्कुट मिलेगा
- मंदिर परिसर में ही माला-फूल- दूध के साथ प्रसाद के काउंटर रहेंगे। मंदिर परिसर से खरीदने पर इसका सही रेट मिलेगा।
- मंदिर में बैग, मोबाइल, पेन, धातु की वस्तुएं इत्यादि के साथ प्रवेश संभव नहीं होगा। श्रद्धालु यह वस्तुएं अपने घर, होटल, धर्मशाला पर छोड़कर ही आएं। भीड़ के कारण मंदिर में निशुल्क लॉकर सुविधा नहीं होगी।
- धाम परिसर में पीने के पानी का काउंटर भी रहेगा। समय-समय पर ग्लूकोज/ओआरएस घोल दिया जाएगा। गुड़ की व्यवस्था भी रहेगी।
- श्रद्धालुओं के साथ आने वाले छोटे बच्चों के लिए मंदिर में छह जगहों पर दूध के इंतजाम किए गए हैं। वहीं, बड़े बच्चों के लिए चॉकलेट और बिस्किट की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
Sawan 2025
- फोटो : अमर उजाला
स्पर्श दर्शन बंद रहेंगे, आरती के टिकट बुक हो चुके हैं
- सावन में सोमवार पर स्पर्श दर्शन, विशेष दर्शन, प्रोटोकॉल, सुगम दर्शन की व्यवस्था नहीं रहेगी। इस दौरान किसी के भी बहकावे में न आएं। बाकी दिनों में सुगम दर्शन दर्शन रहेगा, लेकिन भीड़ कम होने पर। लेकिन इसका फैसला भीड़ को देखते हुए लिया जाएगा। काशी विश्वनाथ मंदिर की वेबसाइट पर इसे चेक कर सकते हैं।
- कोई आपको विशेष दर्शन करवाने या दर्शन के लिए पैसा मांगता है तो उसकी शिकायत पुलिस या मंदिर कर्मचारी से कर सकते हैं। विश्वनाथ मंदिर की हेल्प डेस्क मंदिर परिसर और बाहर रहेगी। किसी भी समस्या के लिए यहां संपर्क करें। शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।
- मंदिर में होने वाली चार प्रहर की आरती के टिकट पूरे सावन महीने के लिए पहले ही बुक हो चुके हैं। आरती के सभी स्लॉट फुल हैं, आरती के टिकट अब नहीं मिल सकते हैं।