फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Driver died after four-wheeler collides with nilgai in Varanasi

वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर हादसा: क्रूजर से टकराई नील गाय, चालक की मौत; दो दिन में दो लोगों की मौत

Tue, 18 Aug 2026 03:25 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 18 Aug 2026 03:25 PM IST
सार

वाराणसी में क्रूजर से नील गाय टकराई, जिससे हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को संरक्षण में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
Driver died after four-wheeler collides with nilgai in Varanasi
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर एनएच-31 में बहादुरपुर गांव के पास सोमवार देर रात क्रूजर वाहन से नीलगाय से टकरा गई। हादसे में चालक अशोक कुमार (45) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को संरक्षण में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
थाना क्षेत्र के दीनापुर चिरईगांव निवासी अशोक देर रात दो गाजीपुर की ओर जा रहा था। बहादुरपुर गांव के पास अचानक हाईवे पर नीलगाय टकरा गई। अनियंत्रित क्रूजर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चालक अशोक को पीआरबी ने एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नरपतपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद अशोक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौबेपुर थाना क्षेत्र में वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर दो दिन के अंतराल में कांवड़िया समेत वाहन चालक की मौत हो गई। इस दौरान चार अन्य कांवरिया भी घायल हुए। हाईवे पर जगह-जगह अवैध कट के कारण भी घटनाएं हो रही हैं। उधर, कार की टक्कर से घायल तीन अन्य कांवरियों का बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed