{"_id":"5fe1de1a3c4e1a1c591d21cc","slug":"dpro-suspend-gram-panchayat-officer-due-to-disturbances-in-housing-allocation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आवास आवंटन में गड़बड़ी पर नपे ग्राम पंचायत अधिकारी, डीपीआरओ ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आवास आवंटन में गड़बड़ी पर नपे ग्राम पंचायत अधिकारी, डीपीआरओ ने किया निलंबित
Tue, 22 Dec 2020 05:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 22 Dec 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले में विकास खंड के मुड़हर गांव में आवास आवंटन में मिली धांधली पर डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी गुलाब चंद्र शर्मा को निलंबित करते हुए मुहम्मदपुर विकास खंड से संबद्ध कर दिया है। एडीओ पंचायत रानी की सराय को मामले की जांच के लिए जांच अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन
डीपीआरओ लालजी दुबे ने बताया कि खंड विकास अधिकारी ठेकमा ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि उनके द्वारा 11 अगस्त को ग्राम पंचायत मुंड़हर में प्रधानमंत्री आवास का स्थलीय सत्यापन किया गया। जिसमें रेशमा पत्नी चोलई, कितानु पत्नी लुटावन, रामधनी पुत्र रघुनाथ, जियालाल पुत्र मूलचंद, राजनरायन पुत्र सुक्खू को दोबारा आवास का आवंटन कर शासकीय धन के दुरुपयोग का मामला पाया।
विज्ञापन
जिसके लिए ग्राम पंचायत अधिकारी गुलाब चंद्र शर्मा से स्पष्टीकरण की मांग की गई। जब उनके द्वारा स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया तो उन्हें 24 अगस्त को कारण बताओ नोटिस जारी किया। उनके द्वारा जो स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया गया, उससे संतोषजनक न मिलने पर उन्हें प्रथम दृष्ट्या दोषी मानते हुए निलंबित कर मुहम्मदपुर विकास खंड से संबद्घ कर दिया गया।
विज्ञापन
साथ ही मामले की जांच के लिए एडीओ पंचायत रानी की सराय को जांच अधिकारी नामित किया गया है। उन्हें निर्देशित किया गया है कि वह तीन सप्ताह के अंदर आरोप पत्र गठित कर जांच आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।