फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Doctors should visit BHU emergency at night demand to make ICU admission policy public

News: रात में BHU इमरजेंसी का दौरा करें डॉक्टर, ICU भर्ती नीति को सार्वजनिक करने की मांग

Wed, 21 May 2025 06:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 21 May 2025 06:29 PM IST
सार

बीएचयू के छात्रों ने अस्पताल की समस्याओं को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। पत्रकारवार्ता कर समस्याओं के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने इसके समाधान के लिए मांग की है।

विज्ञापन
Doctors should visit BHU emergency at night demand to make ICU admission policy public
बीएचयू में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में आए दिन जाम, बाहर की दवा और महंगे जांच से नाराज छात्रों ने मधुबन पार्क में प्रेस वार्ता की। यहां पर 17 सूत्री मांगे रखी। अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाकर पूछा कि आईसीयू में महंगी दवा और बाहर से खून जांच क्यों कराई जा रही है।

विज्ञापन




आईसीयू वार्ड में एडमिशन और डिस्चार्ज की नीति को स्पष्ट किया जाए। बाहरी लोग डॉक्टर के चेंबर में पर्चा क्यों बांटते हैं और जांच में होने वाले देरी पर कई सवाल खड़े किए गए। इस दौरान एबीवीपी के सत्यनारायण सिंह और पुनीत मिश्रा समेत कई छात्र मौजूद रहे।

विज्ञापन

छात्रों ने रखी ये मांगें

  • बाकी अस्पतालों की तरह से भोजन की व्यवस्था हो।
  • छात्र स्वास्थ्य सेवा संकुल में ओपीडी, सैंपलिंग और इमरजेंसी ओपीडी का समय बढ़े।
  • एक्सरे, एमआरआई और सीटी स्कैन समेत खून संबंधी जांच की रिपोर्ट समस्त मरीज और परिजनों को मोबाइल पर मिले। वेटिंग भी कम करें।
  • एम्स की तरह से एक्सरे और सीटी स्कैन का चार्ज कम किया जाए।
  • भर्ती मरीजों के लिए एंटीबायोटिक और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित हो।
  • आईसीयू में एडमिशन और डिस्चार्ज की नीति सार्वजनिक की जाए।
  • आईसीयू में बाहर की महंगी दवाओं और खून रिपोर्ट की जांच हो।
  • दलाल डॉक्टर्स के चैंबर मे पर्चा बांट रहे। इसकी जांच हो।
  • ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाले रॉड,प्लेट, स्क्रू, लेंस आदि मरीजों के अटेडेंट से बाहर से मंगवाए जा रहे। ये सिलसिला बंद हो।
  • 10 से 20 हजार तक के महंगे इंजेक्शन ओपीडी के पर्चें पर न लिखे जाए। इसकी उच्च स्तरीय जांच हो।
  • पार्किंग की समुचित व्यवस्था हो।
  • सीनियर डॉक्टर्स शाम और रात को इमरजेंसी का निरीक्षण करें। रात में आने वाले सभी डॉक्टरों को अलग से 10 हजार का भत्ता मिले।
  • ओपीडी में विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और छात्रों की हेल्थ डायरी को प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed