फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Doctor went to wedding, ultrasound room locked for five days

Varanasi News: शादी पर गए डॉक्टर, पांच दिनों से अल्ट्रासाउंड कक्ष पर ताला

Tue, 26 Nov 2024 05:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
Doctor went to wedding, ultrasound room locked for five days
शादी पर गए डॉक्टर, पांच दिनों से अल्ट्रासाउंड कक्ष पर ताला
विज्ञापन

-जिला अस्पताल की व्यवस्था बदहाल... 50 से ज्यादा लोग हर दिन बिना जांच लौट रहे, वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में पिछले पांच दिनों से मरीजों का अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहा है। जांच कक्ष में ताला लटका देख लोग वापस चले जा रहे हैं। अस्पताल के कर्मचारियों से पूछने पर पता चला कि डॉक्टर के घर पर शादी है। वह पिछले सप्ताह से ही अवकाश पर हैं। सोमवार को भी जांच मरीजों को लौटना पड़ा। जांच कब से शुरू होगी, इसकी जानकारी भी नहीं मिल सकी।
जिला अस्पताल में शहरी और ग्रामीण इलाकों से हर दिन 1200 से अधिक मरीज आते हैं। इन दिनों अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। एक तो अस्पताल में कोई रेडियोलॉजिस्ट नहीं हैं। दूसरे अस्पताल के डॉक्टर को जांच करने का प्रशिक्षण दिलवाया गया है तो भी उसका लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। लिहाजा डॉक्टर के जांच लिखने के बाद भी मरीजों को बिना जांच लौटना पड़ रहा है। इसके पीछे अल्ट्रासाउंड करने वाले डॉक्टर के छुट्टी पर जाना और जांच के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था न होना ही मुख्य वजह है। सोमवार को जांच करवाने पहुंचे करीब 50 से अधिक मरीजों को बिना जांच लौटना पड़ा।
विज्ञापन

-----------
घर में शादी की वजह से जांच करने वाले डॉक्टर पिछले सप्ताह से अवकाश पर हैं। इस वजह से जांच नहीं हो पा रही है। बुधवार से जांच शुरू हो जाएगी। -डॉ. दिग्विजय सिंह, सीएमएस, दीनदयाल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article