{"_id":"6ae879f9123ef21723090a18","slug":"doctor-couple-swindled-out-of-three-crore-rupees-under-pretext-of-share-trading-in-varanasi-2026-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शेयर ट्रेडिंग के बहाने चिकित्सक दंपती के तीन करोड़ उड़ाए, फेसबुक से व्हाट्सएप ग्रुप तक बिछाया ठगी का जाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शेयर ट्रेडिंग के बहाने चिकित्सक दंपती के तीन करोड़ उड़ाए, फेसबुक से व्हाट्सएप ग्रुप तक बिछाया ठगी का जाल
Mon, 02 Nov 2026 05:24 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 02 Nov 2026 05:24 PM IST
सार
वाराणसी में शेयर ट्रेडिंग के बहाने चिकित्सक दंपती से तीन करोड़ रुपये की साइबर ठगी की गई। 87 लाख रुपये खाते में होल्ड हुए। साइबर ठगों द्वारा फेसबुक मैसेंजर के जरिये निवेश का लिंक भेजा गया था। नौ बैंक खातों में 2.99 करोड़ रुपये जमा कराए।
विज्ञापन
साइबर क्राइम
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
शेयर ट्रेडिंग और आईपीओ में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने चिकित्सक दंपती से 3 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की है। फेसबुक मैसेंजर के जरिये महिला चिकित्सक को निवेश का लिंक भेजा गया। व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर तगड़ा मुनाफा का लालच दिया और विभिन्न बैंकों के नौ खातों में 2.99 करोड़ रुपये जमा कराए। पीड़िता ने रविवार को साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल 87 लाख रुपये खाते में होल्ड करा दिए।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
भेलूपुर थाना क्षेत्र के विनायका निवासी महिला चिकित्सक ने पुलिस को बताया कि वह और पति दोनों चिकित्सक है। वर्तमान में दोहा (कतर) में रहते हैं। महिला चिकित्सक ने पुलिस को बताया कि 21 सितंबर को फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से उन्हें एक निवेश पेज से संदेश मिला था। इसके बाद उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया। ग्रुप में शेयर ट्रेडिंग, ट्रेडिंग टिप्स और आईपीओ में निवेश से अच्छा मुनाफा मिलने के दावे किए जाते थे। ग्रुप के एडमिन ने अपना नाम अभिषेक दास बताया। उसने निवेश संबंधी सुझाव देने के लिए एक अन्य नंबर से संपर्क किया और एक ट्रेडिंग वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराया।
विज्ञापन
वेबसाइट को अपस्टॉक्स से संबंधित बताकर भरोसा दिलाया गया। विश्वास में लेने के लिए सेबी के पंजीकरण प्रमाणपत्र समेत अन्य दस्तावेज भी भेजे। इसके बाद निवेश के नाम पर उसके और परिजनों के नाम से बैंक खातों में रकम जमा कराई जाने लगी। 21 सितंबर से 26 अक्तूबर के बीच नौ बैंक खातों में कुल 2,89,18,520 रुपये जमा कराए गए।
विज्ञापन
Trending Videos
इसके अलावा 19 अक्तूबर को एक्सिस बैंक के माध्यम से 10 लाख रुपये और भेजे गए। इस तरह ठगी की कुल रकम 2,99,18,520 रुपये हो गई। जब रकम निकासी का प्रयास किया तो रोक दिया गया। 30 प्रतिशत कमीशन की मांग की जाने लगी। मेरे प्लेटफॉर्म पर 10 करोड़ रुपये शो कर रहे थे। कमीशन उस धनराशि से काटने की बात कही तो जालसाज टालमटोल करने लगे। इसके बाद उन्हें साइबर ठगी का एहसास हुआ।
साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह ने बताया कि बैंक खातों, लेनदेन के यूटीआर नंबर, व्हाट्सएप चैट, फेसबुक मैसेंजर और संबंधित वेबसाइट की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान और ठगी की रकम की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। महिला चिकित्सक के 87 लाख रुपये खाते में होल्ड भी कराए गए। साइबर ठगी पर तुरंत 1930 पर कॉल करें। नेशनल साइबर रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

शेयर ट्रेडिंग के झांसे में न आएं
अपर पुलिस उपायुक्त साइबर अपराध नृपेंद्र कुमार ने बताया कि व्हाट्सएप, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम या यूट्यूब पर आने वाली गारंटीड रिटर्न या रोजाना फिक्स मुनाफे वाली रील और विज्ञापनों के चक्कर में न पड़ें। अवैध डब्बा ट्रेडिंग (बिना एक्सचेंज के सीधे सौदे करना) में पैसा न लगाएं, क्योंकि इसमें आपको कोई कानूनी सुरक्षा या गारंटी नहीं मिलती। किसी भी अपंजीकृत चिट फंड, स्कीम या फर्जी ब्रोकर से दूर रहें। हमेशा सेबी से रजिस्टर्ड ब्रोकर का ही इस्तेमाल करें। ट्रेडिंग करते समय नुकसान से बचने के लिए हमेशा स्टॉप-लॉस लगाएं, जिससे बड़े नुकसान से पूंजी सुरक्षित रहे।

आईपीओ में झांसे से ऐसे बचें
एसएमई आईपीओ का मायाजाल समझें। छोटी कंपनियों के आईपीओ में पंप एंड डंप का खतरा अधिक होता है, जहां ऑपरेटर जीएमपी को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाते हैं। आरएचपी में रिस्क फैक्टर्स जरूर पढ़ें। कंपनी का ड्राफ्ट रेड हेरिंग ध्यान से देखें, जिसमें कंपनी, उद्योग और प्रबंधन से जुड़े जोखिम साफ लिखे होते हैं। बड़े निवेशकों (एंकर निवेशकों) का लॉक-इन पीरियड खत्म होने पर शेयर में अचानक गिरावट आ सकती है, इस बात की जानकारी रखें। अंधाधुंध तरीके से हर छोटे या नए आईपीओ में पैसा लगाने के बजाय कंपनी के कारोबार फंडामेंटल्स और प्रमोटर की मंशा की जांच करें।