फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DM Satyendra Kumar issued instructions in meeting on special communicable disease control campaign in varanasi

Varanasi News: जलजमाव हुआ तो नपेंगे अफसर, अधिकारियों संग बैठक में डीएम ने दिए सख्त निर्देश

Sat, 20 Sep 2025 09:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 20 Sep 2025 09:22 PM IST
सार

वाराणसी में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक में अफसरों को कई जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पिछले अभियान में पाई गई कमियों को दूर जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। 

विज्ञापन
DM Satyendra Kumar issued instructions in meeting on special communicable disease control campaign in varanasi
डीएम ने की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में एक से 31 अक्तूबर तक विशेष संचारी रोग अभियान चलेगा। रायफल क्लब में शनिवार को हुई विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की अंतर्विभागीय समन्वय बैठक में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने अफसरों को निर्देश दिए। उन्होंने पिछले अभियान में पाई गई कमियों को दूर कर कार्य करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। अभियान में विभागों को दी गई जिम्मेदारियों का 100 फीसदी पालन होना चाहिए। हर गांव और वार्ड में फॉगिंग होनी चाहिए। साथ ही एंटी लार्वा का भी छिड़काव होना चाहिए। कहीं भी जल जमाव की स्थिति हुई तो जिम्मेदारों की जवाबदेही तय होगी। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि नगर में चिन्हित समस्त हॉटस्पॉट क्षेत्रों के खाली प्लाटों में जल भराव की स्थिति का सर्वे कराते हुए उसे समाप्त कराएं। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि जहां भी जल भराव व जमाव की स्थिति है, उनकी सूचना जल कल विभाग को दिया जाए। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि एक टास्क फोर्स गठित की जाए, जिसमें नोडल अधिकारी नियमित रूप से जल भराव की स्थिति का सर्वेक्षण करें और इसकी सूचना विभाग को दें। डेंगू केस की मैपिंग की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: नवरात्रि से पहले खंडहर में मिला डेढ़ साल की मासूम का शव, चेहरे पर रेंग रही थीं चीटिंयां

उन्होंने कहा कि जिन विभागों को जिम्मेदारियां दी गई हैं, उसका अनुपालन सौ फीसदी पूरा होना चाहिए। इसमें किसी भी तरह की शिथिलता और लापरवाही न की जाए। पूर्व से चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सघन अभियान चलाते हुए फॉगिंग, छिड़काव, स्क्रीनिंग कैंप आदि समेत जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएं। अभियान की शत प्रतिशत मॉनिटरिंग और समय से रिपोर्टिंग की जाए। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि एक अक्टूबर से पूरे माह विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इसी बीच दस्तक अभियान भी चलेगा। जिसमें स्वास्थ्यकर्मी घर- घर जाकर बुखार, आई. एल. आई. (इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस), टीबी, कुष्ठ रोग, फाइलेरिया, कालाजार, कुपोषित बच्चों समेत डायबिटीज, हाइपरटेंशन जैसी अन्य गैर संचारी रोगों से ग्रसित रोगियों की सूची तैयार करेंगे। रोगियों के उपचार, प्रबंधन और परामर्श पर भी जोर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन समस्त कार्यों हेतु क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशाओं को पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगी।

बैठक में अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. अमित सिंह, एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ, जिला पंचायती राज अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अधीक्षक, प्रभारी चिकित्साधिकारी, यूनीसेफ के डीएमसी समेत कृषि, जल कल, नगर विकास, पंचायती राज व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed