{"_id":"68ceb44cb0597e479a05ef25","slug":"dead-body-of-1-5-year-old-child-found-in-ruins-in-bhadohi-2025-09-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: नवरात्रि से पहले खंडहर में मिला डेढ़ साल की मासूम का शव, चेहरे पर रेंग रही थीं चीटिंयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: नवरात्रि से पहले खंडहर में मिला डेढ़ साल की मासूम का शव, चेहरे पर रेंग रही थीं चीटिंयां
Sat, 20 Sep 2025 07:37 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 20 Sep 2025 07:37 PM IST
सार
Bhadohi News: भदोही जिले में डेढ़ साल की बच्ची का शव खंडहर में मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि हत्या करके बच्ची का शव फेंका गया है।
विज्ञापन
खंडहर में मिला बच्ची का शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देवी पूजन के महापर्व नवरात्रि के पहले औराई कोतवाली के चकभौरा, नरथुआ गांव के एक खंडहर नुमा कमरे में डेढ साल की बच्ची का शव मिला है। सुबह लोग उधर पहुंचे तो बच्ची का शव देखकर चौंक गए। बच्ची के शरीर पर कहीं भी चोट के कोई निशान नहीं थे। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर उसके शव को फेंका गया है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
औराई कोतवाली के नरथुआ चकभौरा गांव में खंडहर नुमा मकान में गांव के ही लोग शौच के लिए डब्बा रखते हैं। हर दिन की तरह जब वे वहां शौच का डब्बा लेने पहुंचे तो वहां पर एक डेढ साल की बच्ची का शव पड़ा हुआ था। शव के पास एक सफेद रंग का गमछा देखा गया। वहीं बच्ची के चेहरे पर चीटिंयां लग गई थी। शव को देखने से लग रहा था कि उसे तीन से चार घंटे पहले ही मारकर यहां फेंका गया है।
विज्ञापन
खंडहर में बच्ची के शव मिलने की सूचना आग की तरफ फैल गई। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। थोड़ी देर में पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बच्ची का शव वहां कैसे पहुंचा और किसने उसे वहां फेंका यह अब तक पता नहीं लग सका है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। बच्ची के शव की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Trending Videos
आधी रात ही खराब हो गया सीसीटीवी
प्रभारी निरीक्षक औराई रामसरीख गौतम ने बताया कि बच्ची का शव मिलने के बाद पास में लगे सीसीटीवी को खंगालने का प्रयास किया गया, लेकिन आधी रात में ही उसका फ्यूज उड़ गया था। जिससे सीसीटीवी से कुछ हाथ नहीं लग सका। सीओ प्रभात राय ने बताया कि बच्ची की मौत कैसे हुई। यह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा। बच्ची के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं थे और न ही कोई अन्य निशान दिख रहे थे। शव किसने खंडहर में फेंका। इसकी जांच चल रही है।