फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DM S rajlingam inspected Ramna STP and plastic coal making plant in varanasi

Varanasi: डीएम ने एसटीपी और प्लास्टिक से कोयला बनाने के प्लांट का किया निरीक्षण, तलब की क्वालिटी चेक रिपोर्ट

Thu, 15 Jun 2023 06:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 15 Jun 2023 06:14 PM IST
सार

वाराणसी डीएम एस राजलिंगम ने गुरुवार को जिले में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। रमना एसटीपी, प्लास्टिक से कोयला बनाने के प्लांट, क्रशर प्लांट, पुलिस लाइन परिसर में निर्माणाधीन ट्रांजिट हॉस्टल आदि के निर्माण कार्यों को देखा। 

विज्ञापन
DM S rajlingam inspected Ramna STP and plastic coal making plant in varanasi
रमना एसटीपी का प्रस्तावित मॉडल देखते डीएम एस राजलिंगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने गुरुवार को जिले में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने रमना एसटीपी, प्लास्टिक से कोयला बनाने के प्लांट, क्रशर प्लांट, पुलिस लाइन परिसर में निर्माणाधीन ट्रांजिट हॉस्टल, बैरक व आर्थिक अपराध अनुसंधान सेक्टर के निर्माण कार्यों को देखा।

विज्ञापन


ट्रांजिट हॉस्टल में सुचारू रूप से कार्य न होने पर नाराजगी जताई। बीम एवं सीढ़ियों के निर्माण कार्य में खामियां मिलने पर क्वालिटी चेक रिपोर्ट तलब की। मई में काम पूरा न करने और देरी पर कार्यदायी संस्था के अभियंता के गोलमोल जवाब पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने रमना क्षेत्र में लगे क्रशर प्लांट का निरीक्षण किया। इसमें भवन के टूटे हुए कंक्रीट के टुकड़े, ईंट आदि के मलबे से भस्सी बनाई जा रही थी। मौके पर कोई अधिकारी नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। रमना क्षेत्र में ही एनटीपीसी की ओर से प्लास्टिक वेस्ट से कोयला बनाने के कारखाने का निरीक्षण किया। इसके अलावा वीडियो के माध्यम से उत्पादन का प्रेजेंटेशन भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  देह व्यापार के लिए महिला को बुलाने का आरोपी सिपाही निलंबित, वाराणसी के इस थाने में था तैनात

Trending Videos

पुलिस लाइन परिसर में 1.74 करोड़ की लागत से आठ तल के आर्थिक अपराध अनुसंधान सेक्टर के निर्माणाधीन भवन के बाहर सड़क पर गड्ढों को बनाने के लिए कार्यदायी संस्था के अभियंता को जिम्मेदारी सौंपी। राइफल शूटिंग रेंज में चल रहे 5.25 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य को इसी माह पूरा कराने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed