फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP police constable accused of calling woman for prostitution suspended in varanasi

वाराणसी में फिर खाकी पर दाग: देह व्यापार के लिए महिला को बुलाने का आरोपी सिपाही निलंबित, इस थाने में था तैनात

Thu, 15 Jun 2023 09:49 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 15 Jun 2023 09:49 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो क्लिप के अनुसार, सिपाही ने एक महिला को फोन किया और कहा कि तीन हजार रुपये दिला रहा हूं। चाची के कमरे पर आ जाओ। जांच में आरोप सही साबित होने पर संबंधित सिपाही के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
UP police constable accused of calling woman for prostitution suspended in varanasi
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

 देह व्यापार के लिए महिला को बुलाने के आरोपों से घिरे वाराणसी के सारनाथ थाने के सिपाही त्रिलोकी भारद्वाज को निलंबित कर दिया गया। इस मामले में सिपाही का ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था। मामले की प्रारंभिक जांच के बाद डीसीपी वरुणा जोन ने यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो क्लिप के अनुसार, सिपाही त्रिलोकी भारद्वाज ने एक महिला को फोन किया और कहा कि तीन हजार रुपये दिला रहा हूं। चाची के कमरे पर आ जाओ। महिला रात का हवाला देती है और कहती है, अभी कैसे आ पाएंगे। इस पर सिपाही कहता है कि चाची के लड़के को ऑटो के साथ भेज रहा हूं, तुम आ जाओ।

विज्ञापन

'पकड़ने पर छुड़ा कर लाएंगे'

इस बीच आरोपी सिपाही के पास मौजूद महिला कहती है कि लड़का पकड़ लिया जाएगा तो हम क्या करेंगे। इस पर सिपाही कहता है कि अरे हम हैं ना...। पुलिस में नौकरी कर रहे हैं...। कहीं भी पकड़ा जाएगा तो हम भाग कर जाएंगे और छुड़ा कर लाएंगे...। इस संबंध में डीसीपी वरुणा जोन अमित कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वाराणसी पुलिस ने गढ़ी 1.40 करोड़ रुपये की डकैती की कहानी, एक अफसर ने अकेले हड़पे 60 लाख

सिपाही त्रिलोकी भारद्वाज को निलंबित करके विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच में आरोप सही साबित होने पर संबंधित सिपाही के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। त्रिलोकी भारद्वाज सेना से सेवानिवृत्त होकर वर्ष 2021 में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ है।

एक महीने में 12 पुलिस कर्मियों पर हुई कार्रवाई

बीते एक महीने चार दिन में 12 पुलिस कर्मी कार्रवाई की जद में आ चुके हैं। सिपाही त्रिलोकी भारद्वाज के निलंबन से पहले 10 जून को डकैती के आरोपियों से मिलीभगत के आरोप में भेलूपुर थाने के पूर्व थानाध्यक्ष रमाकांत दुबे सहित सात पुलिस कर्मी बर्खास्त किए गए। 

25 मई को सारनाथ और कैंट थाने में तैनात रहे हेड कांस्टेबल विनय कुमार, दीपक सिंह और प्रशांत सिंह रंगदारी मांगने सहित अन्य आरोपों में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए। 11 मई को जंसा थाने के दरोगा अभिषेक वर्मा को एक लाख रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ पकड़ कर एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed