{"_id":"25d87872b9aec2bccaf2aee1119a20f0","slug":"dlw-own-willing-to-show-on-the-track-of-the-pride-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पर दम दिखाने को तैयार डीरेका का ‘गौरव’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक पर दम दिखाने को तैयार डीरेका का ‘गौरव’
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Updated Wed, 03 Jun 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
डीरेका की उपलब्धियों में एक और कड़ी जल्द जुड़ने वाली है। डीरेका का 1500वां हाई हार्स पावर डीजल रेल इंजन ‘गौरव’ ट्रैक पर उतरने के लिए तैयार है। आठ जून को इसका लोकार्पण होगा। रेल मंत्री सुरेश प्रभु या रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के हाथों इसके लोकार्पण की तैयारी है। उन्हें रेल मंत्रालय के जरिये डीरेका की ओर से आमंत्रण भेजा जा चुका है। साथ ही, कारखाना परिसर में लोकार्पण समारोह की तैयारियां भी तेजी से चल रही हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर डीरेका का फोकस क्षमता विस्तार और आधुनिकीकरण पर है। वर्कशाप विस्तार का कार्य शुरू कराया जा चुका है। फिलहाल रेल यात्री/उपभोक्ता पखवारा मनाया जा रहा है। पखवारे में डीरेका अपने गौरवपूर्ण इतिहास में एक और नया अध्याय जोड़ने जा रहा है। वह इसी पखवारे अपने 1500वें हाई हार्स पावर इंजन ‘गौरव’ को ट्रैक पर उतारेगा। आठ जून को इसका लोकार्पण कराया जाएगा।