फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   District magistrate went government hospital in mau

इलाज कराने सरकारी अस्पताल गए डीएम, डॉक्टर के चेंबर में पहुंचे तो देखा...

Fri, 08 Mar 2019 06:38 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 08 Mar 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
District magistrate went government hospital in mau
जिला अस्पताल पहुंचे डीएम - फोटो : amar ujala

सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति तो सबको पता है। सरकारी अफसर जब निरीक्षण के लिए पहुंचता है तो सभी डॉक्टर अपनी ड्यूटी पर मौजूद मिलेंगे। लेकिन जब वही सरकारी अफसर जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे और डॉक्टर नदारद मिले तो बात बेहद हैरान करने वाली होती है। कुछ ऐसा ही हुआ है उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के जिलाधिकारी के साथ।

विज्ञापन


मऊ के जिला अस्पताल में शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे मरीजों की भीड़ लगी हुई थी। इसी दैरान मऊ के जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी अपना इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचे और सीधे सीएमएस डॉ. बृजकुमार के चेंबर में चले गए। लेकिन सीएमएस अपने चेंबर से नदारद थे। पांच या दस मिनट नहीं, बल्कि डीएम पूरे 20 मिनट तक सीएमएस के चेंबर में उनका इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


इसके बाद जब किसी स्वास्थ्य कर्मी ने डीएम को अस्पताल में देखा तो सीधे जा कर सीएमएस को बताया। डीएम के मौजूदगी की खबर सुनते ही सीएमएस के साथ-साथ सभी डॉक्टर अपने-अपने चेंबर में लौट आए। इसके बाद सीएमएस ने डीएम का इलाज किया। हालांकि डीएम ने अस्पताल का निरीक्षण नहीं किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी के पैर के अंगूठे में था दर्द

सीएमएस डॉ. बृजकुमार ने बताया कि डीएम के पैर के अंगूठे में समस्या होने पर इसलिए वे उपचार के लिए आए हुए थे। उधर, अस्पताल में जिलाधिकरी की मौजूदगी का आलम यह रहा कि चिकित्सक से लेकर आम कर्मचारी तक अपने कामों पर डटा रहा। यह देख कर मरीज और तीमारदार भी हैरत में रहे कि अचानक यह तब्दीली कैसी। बाद में उन्हें डीएम की मौजूदगी का पता चला तो सारी बातें उनके समझ में आ गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed