{"_id":"6846bda6618f0690c909a4ab","slug":"direct-recruitment-for-male-and-female-sportspersons-in-indian-army-in-varanasi-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: सेना में खिलाड़ियों के लिए सीधी भर्ती का मौका, 15 जून तक इस वेबसाइट पर करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: सेना में खिलाड़ियों के लिए सीधी भर्ती का मौका, 15 जून तक इस वेबसाइट पर करें आवेदन
Mon, 09 Jun 2025 04:25 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 09 Jun 2025 04:25 PM IST
सार
Varanasi News: इच्छुक और पात्र खिलाड़ी सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया और अन्य विस्तृत जानकारी देख सकते हैं। इसकी भर्ती पुणे में होगी।
विज्ञापन
Indian Army
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
भारतीय सेना में पुरुष और महिला खिलाड़ियों के पास सीधी भर्ती का मौका है। राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले ही खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। यह पारदर्शी और योग्यता-आधारित चयन प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य देश के प्रतिभाशाली एथलीटों को सेना में शामिल करना है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून है।
विज्ञापन
इच्छुक और पात्र खिलाड़ी सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर आवेदन प्रक्रिया और अन्य विस्तृत जानकारी देख सकते हैं। इसकी भर्ती पुणे में होगी। उम्मीदवारों को शैक्षिक और खेल प्रमाणपत्रों के साथ आवेदन पत्र सेना खेल नियंत्रण बोर्ड के आधिकारिक पते पर जमा करना होगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Sonam Raghuvanshi: यूपी के गाजीपुर से पकड़ी गई सोनम रघुवंशी, राजा मर्डर केस में अब तक तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
1 अप्रैल 2023 या उसके बाद विभिन्न खेल आयोजनों और चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सीधे हवलदार और नायब सूबेदार के पदों पर भर्ती किया जाएगा। आयु सीमा 17.5 से 25 वर्ष निर्धारित है, जिसमें नामांकन की अंतिम तिथि पर उम्मीदवार की आयु 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
न्यूनतम शैक्षिक योग्यता मैट्रिकुलेशन है। चयन प्रक्रिया में शारीरिक और चिकित्सा मानक भी शामिल होंगे, जिनका निर्धारण सेवा मानदंडों के अनुसार किया जाएगा। भर्ती चिकित्सा अधिकारी और सशस्त्र बलों के विशेषज्ञ डॉक्टर ही उम्मीदवार को चिकित्सकीय रूप से फिट या अनफिट घोषित करने के लिए अंतिम अधिकारी होंगे।