फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dinesh sharma said that board examination will done in sixteen days

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा, 16 दिन में ही कराई जाएगी बोर्ड परीक्षा

Tue, 03 Jul 2018 10:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 03 Jul 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
Dinesh sharma said that board examination will done in sixteen days
उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर पहुंचे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि अच्छी शिक्षा एवं नकलविहीन परीक्षा सरकार का लक्ष्य है। वर्ष 2019 की परीक्षा फरवरी में मात्र 16 दिनों में पूरी होगी। इसका परिणाम भी अप्रैल में आ जाएगा।
विज्ञापन


मंडल के दो जिलों में आदर्श विद्यालय बनाए जाएंगे, जिनमें एक वाराणसी एवं दूसरा गाजीपुर में होगा। सरकार पिछडे़ एवं अल्प आय वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए एलकेजी से पीजी तक की नि:शुल्क शिक्षा के प्रति गंभीर है।
विज्ञापन


स्थानीय लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में सोमवार को अधिकारियों के साथ हुई बैठक में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार की बोर्ड परीक्षा में पिछली बार से भी ज्यादा कड़ाई होगी। नकल विहीन परीक्षा के लिए गाजीपुर जिला भी पिछली बार चिह्नित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकल का मूल कारण विद्यालयों में पढ़ाई न होना है। इसके प्रति गंभीर सरकार ने शैक्षणिक पंचांग बनाया है, जिसके अनुसार स्कूलों को समयबद्ध शिक्षा का अनुपालन करना होगा। बिना पढ़ाई वाले विद्यालयों को परीक्षा केंद्र भी नहीं बनाया जाएगा। पठन-पाठन की जांच डीएम एवं एसपी भी करेंगे।


शासकीय विद्यालय में अध्यापकों एवं प्रधानाचार्य की कमी पर कहा कि नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। इसमें 12066 माध्यमिक शिक्षा चयन आयोग से, 5096 लोक सेवा आयोग से तथा 587 अध्यापक गणित एवं विज्ञान के रखे जाएंगे। सरकार संविदा एवं अल्पकालिक अध्यापकों को स्थायी भी करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed