फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dhirendra womens college girls make protest for bd managment

पहले संतुष्टि फिर एपेक्स और अब धीरेंद्र महिला पीजी कॉलेज में छात्राओं का हंगामा

Mon, 10 Apr 2017 08:52 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 10 Apr 2017 08:52 PM IST
विज्ञापन
dhirendra womens college girls make protest for bd managment
धीरेंद्र महिला पीजी कॉलेज में दाखिले के विरोध में छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के संतुष्टि नर्सिंग कॉलेज, एपेक्स नर्सिंग कॉलेज के बाद अब सुंदरपुर स्थित धीरेंद्र महिला पीजी कॉलेज में दाखिले के विरोध में छात्राएं आगे आई हैं। सोमवार को कॉलेज में प्रदर्शन कर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ बीवॉक में गलत तरीके से दाखिला लेने का आरोप लगाते हुए अपनी फीस, टीसी वापस मांगी।
विज्ञापन


इस दौरान मौजूद अभिभावकों ने भी छात्राओं को गुमराह करने का आरोप लगाया। उधर कॉलेज प्रबंधन ने छात्राओं को सोमवार तक मांगे मान लेने का आश्वासन दिया है, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


कॉलेज में प्रदर्शन करने वाली छात्राओं ने बताया कि 2016 में बीए, बीकॉम में दाखिला लेने कॉलेज गए थे वहां इस कोर्स में सीट न होने का हवाला देते हुए कॉलेज प्रबंधन ने बैचलर आफ वोकेशनल कोर्स(बीवॉक) में प्रवेश की बात कही। साल न बर्बाद हो इसके लिए प्रवेश तो ले लिया गया लेकिन साल भर बीतने के बाद अब तक परीक्षा नहीं कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी विश्वविद्यालय से की गई तो पता चला कि कॉलेज को इस कोर्स की संबद्धता का लेटर तो 2016 में जारी हुआ लेकिन इससे एक साल पहले ही उन्होंने दाखिला ले लिया था। उस सत्र के छात्रों की भी केवल एक ही सेमेस्टर की परीक्षा हुई और वह छात्र भी दूसरी सेमेस्टर परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं।

हंगामे के दौरान कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों-अभिभावकों से बात की, जिसमें छात्रों ने गलत तरीके से प्रवेश का आरोप लगाते हुए फीस, टीसी वापस मांगी। करीब आधे घंटे तक चली वार्ता के बाद कॉलेज प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया, इसके बाद शांत हुई।


उधर, कॉलेज के प्रबंधक शहर उत्तरी विधायक रविंद्र जायसवाल ने इस बात को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन से बातचीत कर परीक्षा में देरी पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की गलती की वजह से परीक्षा में देरी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed