Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The Finance Minister will visit IIT BHU today and unveil a commemorative 250-rupee coin.

काशी में गूंजेगी संगीत की विरासत: आईआईटी बीएचयू में आएंगी वित्तमंत्री, जारी करेंगी 250 रुपये का स्मारक सिक्का

Tue, 03 Nov 2026 01:17 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 03 Nov 2026 01:17 AM IST
सार

आईआईटी बीएचयू में आज वित्तमंत्री सीतारमण आएंगी। वह 250 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेंगी। कर्नाटक के संगीतकार मुत्तुस्वामी दीक्षितर की 250वीं जयंती पर विमोचन होगा।

विज्ञापन
The Finance Minister will visit IIT BHU today and unveil a commemorative 250-rupee coin.
निर्मला सीतारमण - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को आईआईटी बीएचयू में कर्नाटक के जाने माने संगीतकार मुत्तुस्वामी दीक्षितर की 250वीं जयंती पर आयोजित समारोह में शामिल होंगी। मुत्तुस्वामी की स्मृति में वित्तमंत्री 250 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेंगी। भारतीय शास्त्रीय संगीत की कर्नाटक शैली के तीन महान संगीतकारों की त्रिमूर्ति में दीक्षितर का विशिष्ट स्थान है।
विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू के आईकेएस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की ओर से स्वतंत्रता भवन में अमरा गुरुगुहा: श्री मुत्तुस्वामी दीक्षितर की 250 वर्ष की स्मृति में शीर्षक से कार्यक्रम आयोजित है। समारोह का उद्देश्य महान संगीतकार के जीवन, संगीत विरासत और भारतीय संस्कृति में उनके अमूल्य योगदान को सम्मानित करना है। 
विज्ञापन


बीएचयू संगीत एवं मंच कला संकाय के पूर्व प्रमुख प्रो. राजेश शाह का कहना है कि मुत्तुस्वामी का काशी से जुड़ाव रहा है। वर्ष 1775 में जन्मे मुत्तुस्वामी दीक्षितर का भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में बड़ा नाम है। वे त्यागराज और श्यामा शास्त्री के साथ कर्नाटक संगीत की महान त्रिमूर्ति के सदस्य थे। संगीतकार, गायक और वीणा वादक के रूप में उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से कर्नाटक संगीत को समृद्ध किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी रचनाओं में विविध रागों का विस्तार, मंदिरों और देवी-देवताओं का वर्णन और भारत की आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं की झलक मिलती है। उनकी अनेक रचनाओं में प्रयुक्त गुरुगुहा उनकी विशिष्ट संगीत पहचान है। आज भी उनकी रचनाएं कर्नाटक संगीत की महत्वपूर्ण धरोहर हैं। 
Trending Videos

भारतीय संगीत, साहित्य और आध्यात्मिक परंपराओं के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य करती हैं। मुत्तुस्वामी दीक्षितर की 250वीं जयंती पर जारी होने वाला यह सिक्का उनकी अद्वितीय संगीत साधना और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को समर्पित होगा। उनकी अमर रचनाएं आज भी देश-विदेश में संगीत प्रेमियों और कलाकारों को प्रेरित कर रही हैं।
 
35 ग्राम का है स्मारक सिक्का
मुद्राशास्त्री सुधीर लुणावत, बीकानेर के अनुसार, मुत्तुस्वामी की स्मृति में जारी किया जाने वाला स्मारक सिक्का भारत सरकार की मुंबई टकसाल में तैयार किया गया है। सिक्के का कुल वजन 35 ग्राम होगा। इसमें 50 प्रतिशत चांदी, 40 प्रतिशत तांबा, 5 प्रतिशत निकल और 5 प्रतिशत जस्ता होगा। यह सिक्का सामान्य प्रचलन में जारी नहीं किया जाएगा। वित्त मंत्री के विमोचन के बाद इसे भारत सरकार की टकसाल की आधिकारिक वेबसाइट से उपलब्धता के अनुसार खरीदा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed